सिंगल चार्ज में 100 KM चलने वाली यह Made in India इलेक्ट्रिक बाइक देगी Revolt RV400 को टक्कर

Hop Electric का दावा है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक बाइक - Hop OXO में स्टाइल, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और रेंज का खास खयाल रखा जाएगा।

सिंगल चार्ज में 100 KM चलने वाली यह Made in India इलेक्ट्रिक बाइक देगी Revolt RV400 को टक्कर

Hop OXO इलेक्ट्रिक बाइक की टक्कर Revolt RV400 से हो सकती है

ख़ास बातें
  • Hop Electric जल्द लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक - Hop OXO
  • सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर दौड़ेगी और 100 Kmph होगी टॉप स्पीड
  • लॉन्च के बाद Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को दे सकती है टक्कर
विज्ञापन
Hop Electric एक भारतीय स्टार्टअप है, जिसने इस साल अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Hop Lyf और Hop Leo के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कदम रखे। जयपुर स्थित स्टार्टअप यहीं नहीं रुकना चाहता, कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक (Electric bike in India) पर काम कर रही है, जो भारत में Revolt Motors की RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को सीधी टक्कर दे सकती है। बाइक को भारतीय सकड़ों पर टेस्ट किया जा रहा है और हाल ही में इसकी रोड टेस्टिंग के दौरान एक तस्वीर भी सामने आई थी। बाइक के आधिकारिक रेंडर में देखने से पता चलता है कि इसके डिज़ाइन के जरिए कंपनी युवा पीढ़ी को टार्गेट करने की कोशिश में है।

Hop Electric भारत में जल्द अपनी Hop OXO इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी, जिसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसकी कंपनी का दावा है कि इस टॉप स्पीड को हासिल करने में बाइक को मात्र 30 सेकंड का समय लगेगा। इसकी बैटरी क्षमता के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह पुष्टि की जा चुकी है कि बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर चलेगी। जैसा की हमने बताया, हाल ही में Hop OXO को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। ऑटो न्यूज़ वेबसाइट Rushlane ने Hop OXO को रोड पर टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया। हालांकि, बाइक पूरी तरह कवर्ड थी। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बाइक की कुछ झलकियां भी दिखाई है और इसका रेंडर भी रखा है। 

Hop OXO में एलईडी लाइट सेटअप देखने को मिलता है। इसका स्ट्रीट स्टाइल डिज़ाइन है, जो आपको Yahama FZ या Bajaj Pulsar की याद दिलाएगी। कंपनी ने इसमें स्पीयर शेप टर्न इंडिकेटर्स दिए हैं और यह LED DRLs से लैस आएगी। इसमें स्टोपर्ट्स बाइक की तरह सिंगल सीट डिज़ाइन मिलेगा। इसके फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक अब्जॉर्बर मिलेंगे। इसकी दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक सेटअप देखने को मिलेगा।

हॉप इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसकी पहली बाइक में स्टाइल, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और रेंज का खास खयाल रखा जाएगा। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि मार्केट में आने के बाद इसकी सीधी प्रतियोगिता Revolt की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक बाइक RV400 से होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »