Honor 400 Smart 5G जल्द होगा लॉन्च, 6.77 इंच डिस्प्ले

इसमें 6.77 इंच HD (720×1,610 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2025 20:54 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Android 15 पर बेस्ड Honor का Magic UI 9.0 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 हो सकता है
  • Honor 400 Smart 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Honor 400 Smart 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Honor 400 और 400 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इस सीरीज में Honor 400 Smart 5G को भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। 

टेलीकॉम ऑपरेटर Orange की वेबसाइट पर Honor 400 Smart 5G को देखा गया है। इससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। इसमें स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए होल-पंच कटआउट है। 

Honor 400 Smart 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इसमें 6.77 इंच HD (720×1,610 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Android 15 पर बेस्ड Honor का Magic UI 9.0 हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराए जा सकते हैं। Honor 400 Smart 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 हो सकता है। इसमें 4 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसमें RAM को वर्चुअल तरीके से 4 GB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Honor 400 Smart 5G को यूरोप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में Honor ने Magic V5 को लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.95 इंच 2K रिजॉल्यूशन के साथ इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Warm White, Dawn Gold, Silk Road Dunhuang और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Magic V5 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम, माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे
  2. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  5. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  7. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  8. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  9. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  10. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.