Honda ने लॉन्च की SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस मोटरसाइकिल इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 16:54 IST
ख़ास बातें
  • यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी
  • इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है

इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सतता है। HMSI इसके साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी शामिल है। 
Advertisement

पिछले महीने कंपनी ने Hornet 2.0 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसमें Hornet की तुलना में कुछ सुधार किए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में OBD2 कम्प्लायंट इंजन है। इसमें 184.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 15.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल में  नया असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो अपशिफ्ट को आसान बनाता है। 

Honda Hornet 2.0 की भारत में कीमत1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बाइक की बुकिंग चालू की जा चुकी है और इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। इसमें अप-साइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि सब-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में यह पहली बार दिया गया है। इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में गियर की पोजिशन भी दिखती है। इससे पहले कंपनी ने Dio 125 स्कूटर लॉन्च किया था। इसे दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और स्मार्ट में खरीदा जा सकता है। इसका प्राइस 83,400 रुपये और 91,300 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए  Dio 125 में पिछले स्कूटर के समान डिजाइन है लेकिन इसमें अधिक पावरफुल इंजन लगा है। कंपनी इसके साथ तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इस स्कूटर में लगे इंजन का इस्तेमाल Grazia 125 और  Activa 125 में भी होता है। यह लगभग 8.19 bhp की अधिकतम पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.