Honda ने लॉन्च किया Dio 125, शुरुआती प्राइस 83,400 रुपये

कंपनी इसके साथ तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इस स्कूटर में लगे इंजन का इस्तेमाल Grazia 125 और Activa 125 में भी किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 15:34 IST
ख़ास बातें
  • इसे दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और स्मार्ट में खरीदा जा सकता है
  • इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर 3,24,093 यूनिट्स की रही थी

इस स्कूटर में लगे इंजन का इस्तेमाल Grazia 125 और Activa 125 में भी किया जाता है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Dio 125 स्कूटर लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और स्मार्ट में खरीदा जा सकता है। इसका प्राइस 83,400 रुपये और 91,300 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए  Dio 125 में पिछले स्कूटर के समान डिजाइन है लेकिन इसमें अधिक पावरफुल इंजन लगा है। 

कंपनी इसके साथ तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इस स्कूटर में लगे इंजन का इस्तेमाल Grazia 125 और  Activa 125 में भी किया जाता है। यह लगभग 8.19 bhp की अधिकतम पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसकी पावर को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के इस्तेमाल से रियर व्हील में ट्रांसफर किया जाता है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी, ट्रिपमीटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर और सर्विस लंबित होने का इंडिकेटर दिखाता है। इसके स्मार्ट वेरिएंट में होंडा की H-Smart की है जिसमें एक सिंगल नॉब के जरिए कई फंक्शंस को जोड़ा गया है। 

नए स्कूटर के बारे में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tsutsumu Otani ने बताया, " Honda Dio के 2002 में लॉन्च के साथ कंपनी ने देश में मोटो स्कूटर का कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसका डिजाइन मोटरसाइकिल जैसा है और यह स्कूटर के जैसी सुविधा देता है। इसे कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है। Dio 125 का डिजाइन विशेषतौर पर युवा कस्टमर्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पावरफुल इंजन के साथ ही स्पोर्टी डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी है।" 

पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर 3,24,093 यूनिट्स की रही। इसमें 3,02,756 यूनिट्स की देश में बिक्री और 21,337 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी की बिक्री बढ़ाने में Activa का बड़ा योगदान रहा है। हाल ही में एक्टिवा ने तीन करोड़ यूनिट्स से अधिक की बिक्री की उपलब्धि भी हासिल की थी। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Activa 6G को लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। HMSI ने बताया था कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, range, Technology, Honda, Market, Engine, Demand, Launch, Power, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  4. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  5. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  7. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  8. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  9. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  10. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.