• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान Honda City e:HEV लॉन्च, 1 लीटर में चलती है 26.5 KM

भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान Honda City e:HEV लॉन्च, 1 लीटर में चलती है 26.5 KM

Honda City e:HEV में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग एसिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेगमेंट-फर्स्ट एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी प्रदान किए गए हैं।

भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान Honda City e:HEV लॉन्च, 1 लीटर में चलती है 26.5 KM

Photo Credit: Honda

Honda City e:HEV एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

ख़ास बातें
  • City e:HEV में एक यूनिक Atkinson Cycle 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर इंजन दिया है।
  • Honda City e:HEV 26.5 kmpl माइलेज का दावा करती है।
  • City e:HEV हाइब्रिड में 6 एयरबैग और ORVM-माउंटेड लेन-वॉच कैमरा है।
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में आखिरकार Honda City e:HEV को लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इंतजार की जाने वाली City e:HEV हाइब्रिड एक बेहतरीन कार है, जिसमें ग्राहकों को शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस सेडान की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो सकती है। आइए इस सेडान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honda City e:HEV के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Honda City e:HEV हायब्रिड में एक यूनिक Atkinson Cycle 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से कनेक्टिड है। पहली मोटर एक इलेक्ट्रिक जनरेटर के तौर पर काम करती है और दूसरी प्रोपल्शियन के तौर पर काम करती है। माइलेज की बात की जाए तो City e:HEV 26.5 kmpl माइलेज का दावा करती है और 1000km रेंज की प्रदान कर सकती है। वहीं सामान्य स्टैंडर्ड पेट्रोल से चलने वाली City ZX CVT 18.4 kmpl माइलेज का दावा करती है। eCVT ट्रांसमिशन और बूट में बैटरी पैक के साथ पावरट्रेन के साथ, Honda City हाइब्रिड सेडान स्टार्ट/स्टॉप कंडीशन में इलेक्ट्रिक-ओनली मोड पर चलती है। पावर की बात करें तो इंजन 2000 Rpm की पीक एफिशिएंसी पर 126hp की पावर और 253Nm का टार्क जनरेट करता है।
 

Honda City e:HEV के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो Honda City e:HEV में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग एसिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेगमेंट-फर्स्ट एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी प्रदान किए गए हैं। इन सभी को Honda सेंसिंग सूट में रखा गया है। इसके अलावा City e:HEV हाइब्रिड में 6 एयरबैग, ORVM-माउंटेड लेन-वॉच कैमरा, मल्टी-एंगल रियर-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TMPS), व्हीकल स्टेबिलिटी एसिस्ट, हिल-स्टार्ट एसिस्ट और ISOFIX-कंपेटिबल रियर सीट्स मिलती हैं।
 

Honda City e:HEV का डिजाइन


लुक में यह हाइब्रिड कार पांचवीं जनरेशन सिटी से मिलती है, लेकिन कुछ चीजें अलग हैं। इस कार में होंडा लोगो पर ब्लू आउटलाइन, एक टेलगेट-माउंटेड e:HEV बैज, नई फॉग लाइट गार्निश, रियर बंपर पर अपडेटेड डिफ्यूजर डिजाइन और एक बूट लिड स्पॉइलर दिया गया है। इंटीरियर में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ अपडेटेड 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एंबिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है।
 

Honda City e:HEV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honda City e:HEV की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है। वहीं इसकी तुलना में स्टैंडर्ड City ZX CVT की एक्स शोरूम कीमत 15.03 लाख रुपये है।
 

इन कारों से है मुकाबला


नई City हाइब्रिड की टक्कर Hyundai Verna, Maruti Suzuki Ciaz और Skoda Slavia से हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Mileage Sedan, Best Mileage Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »