भारतीय कंपनी Hero Cycles ने जर्मनी में लॉन्च की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

Hero Lectro सीरीज़ भारत में भी उपलब्ध है और इस सीरीज़ में कई इलेक्ट्रिक साइकल शामिल हैं। Lectro C3, Lectro C3i, Lectro C4, Lectro C5, Lectro C5i, Lectro C6 और Lectro C8 इस सीरीज़ का हिस्सा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2021 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Hero ने जर्मनी में अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च की
  • भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है Hero Lectro सीरीज़
  • कई दमदार फीचर्स से लैस आती है Hero Lectro सीरीज़ की ई-बाइक

Hero Lectro सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है

Hero Cycles ने कथित तौर पर अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक को जर्मनी में लॉन्च किया है। जी हां, इस बार आप विदेशी कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारत में लॉन्च करने की खबर नहीं पढ़ रहे हैं। इस बार, एक भारतीय कंपनी ने पूरी तरह से देश में बनी बाइक को विदेश में लॉन्च किया है।  यूरोप में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) का चलन बढ़ता जा रहा है। फोर-व्हीलर के साथ-साथ वहां के देशों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheelers) को भी पसंद किया जा रा है। इसी का फायदा Hero Moto Corp ने भी उठाया है और जर्मनी में अपनी ई-बाइक (e-Bike) Hero Lectro लॉन्च की है।

इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Electrek की रिपोर्ट (Via Gizmochina) के अनुसार, Hero Cycles ने यूरोप में अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक Hero Lectro को लॉन्च कर दिया है। प्रतीत होता है कि यूरोपीय देशों में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए कंपनी अपने पैर अब यूरोप में फैलाना चाह रही है। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी 2025 तक यूरोप पर बड़े निवेस के साथ अरबों का मुनाफा कमाने की योजना बना रही है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि यूरोप के बाज़ारों में लोकल और चीनी कंपनियों का काफी दबदबा है, ऐसे में Hero को कुछ कथिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है।

Hero Lectro सीरीज़ भारत में भी उपलब्ध है और इस सीरीज़ में कई इलेक्ट्रिक साइकल शामिल हैं। Lectro C3, Lectro C3i, Lectro C4, Lectro C5, Lectro C5i, Lectro C6 और Lectro C8 इस सीरीज़ का हिस्सा है। सभी ई-बाइक अच्छे स्पेसिफिकेशन्स से लैस आते हैं। ये सभी ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिज़ाइन की गई हैं। भारत में इस सीरीज़ की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है और यूरोप में भी प्रतियोगिता को दूर रखने के लिए कंपनी इस सीरीज़ की कीमत को आक्रामक रख सकती है। 

इससे अलग, बता दें कि अप्रैल में, Hero Moto Corp ने ताइवानी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Gorogo के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। दोनों कंपनियों ने भारत में ई-मोबिलिटी को आगे ले जाने के लिए साझेदारी की है, जिसके तहत Gorogo की टेक्नोलॉजी के आधार पर Hero देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  4. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  6. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  8. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  9. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  10. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.