240 किमी रेंज वाली Koga Pace B05 ई-बाइक लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

नई Koga Pace B05 में 250W मिड-माउंटेड बॉश मोटर दी गई है जो कि 85Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

240 किमी रेंज वाली Koga Pace B05 ई-बाइक लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Koga

Koga Pace B05 में 240 किमी की रेंज दे सकती है।

ख़ास बातें
  • Koga Pace B05 e-bike की कीमत €5,299 (लगभग 4,67,024 रुपये) है।
  • Koga Pace B05 में 250W मिड-माउंटेड बॉश मोटर दी गई है।
  • Koga Pace B05 2023 में एक 750Wh रिमूवेबल बैटरी है।
विज्ञापन
Koga Pace B05 ई-बाइक का 2023 वर्जन यूरोप में लॉन्च किया गया है। नई इलेक्ट्रिक साइकिल 250W मिड-माउंटेड बॉश मोटर और 750Wh बैटरी के साथ आती है जो 240 किमी की पेडल-असिस्टेड रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको Koga Pace B05 ई-बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Koga Pace B05 e-bike की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो नई Koga Pace B05 e-bike की कीमत €5,299 (लगभग 4,67,024 रुपये) है। इस बाइक का वजन 28.8 किलो है। यह बाइक यूरोप में यूके, नीदरलैंड और फ्रांस में उपलब्ध होगी। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Koga Pace B05 ई-बाइक के फीचर्स


नई Koga Pace B05 में 250W मिड-माउंटेड बॉश मोटर दी गई है जो कि 85Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। Pace B05 2023 में एक 750Wh रिमूवेबल बैटरी है जो ECO मोड पर 240 किमी की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप असिस्टेंस स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है। इसमें कई पावर ऑप्शन मौजूद हैं जो कि कई जरूरतों को पूरा करते हैं। पावर मोड में ईसीओ और वॉक असिस्ट शामिल हैं। ईसीओ मोड बैटरी एनर्जी को बेहतर तरीके से बचाता है, वहीं वॉक असिस्ट मोड का इस्तेमाल पेडलिंग के लिए किया जाता है। इसमें चौड़े टायर और 11-स्पीड शिमैनो गियर सिस्टम है। यह Bosch Kiox डिस्प्ले और स्मार्टफोन ऐप का भी सपोर्ट करती है।

Pace B05 2023 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन को बाइक से लिंक कर सकते हैं। ईबाइक फ्लो ऐप के जरिए राइड और परफॉर्मेंस डाटा देखा जा सकता है। Koga Pace B05 में सुपर चौड़े-एक्स टायर्स के अलावा फॉर्मूला क्यूरा हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक हैं। अन्य फीचर्स में एक एलईडी हेडलाइट, एक मॉड्यूलर रेल सिस्टम, एक हेड ट्यूब लाइट और एक किकस्टैंड शामिल हैं। बाइक में एल्यूमीनियम फ्रेम 4 साइज में उपलब्ध है, जिसमें स्टेप-ओवर या स्टेप-थ्रू डिजाइन हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »