• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • एक बार चार्ज करने पर 161 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकल Teleport Ride हुई लॉन्च, जानें कीमत

एक बार चार्ज करने पर 161 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकल Teleport Ride हुई लॉन्च, जानें कीमत

Teleport Ride में पंक्चर रसिस्टेंट टायर दिए गए हैं।

एक बार चार्ज करने पर 161 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकल Teleport Ride हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Teleport

Teleport Ride में पंक्चर रसिस्टेंट टायर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • इसमें 750W की रियर हब मोटर है।
  • यह 1200W तक की अधिकतम आउटपुट दे सकती है।
  • Teleport Ride को इंडिगोगो प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
Teleport ने नई इलेक्ट्रिक बाइसाइकल Teleport Ride को पेश किया है। कनाड़ा आधारित इस स्टार्टअप की यह पहली इलेक्ट्रिक साइकल है। इसमें 750W की रियर हब मोटर है। यह 1200W तक की अधिकतम आउटपुट दे सकती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 36V 11.4 Ah की है। जिसकी मदद से यह ई-बाइक सिंगल चार्ज में 161 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। इलेक्ट्रिक साइकल में यह रेंज काफी ज्यादा मानी जाती है जिसके कारण यह Teleport Ride की खासियत भी बन जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Teleport Ride Electric Bike price

Teleport Ride को इंडिगोगो प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत प्लेटफॉर्म पर 1899 डॉलर (लगभग 1,58,000) रुपये है। कहा गया है कि इलेक्ट्रिक साइकल की डिलीवरी फरवरी 2024 तक शुरू हो जाएगी। 
 

Teleport Ride Electric Bike Features

टेलीपोर्ट राइड इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 45 किलोमीटर तक की टॉप स्पीड बताई गई है। बाइक में इनबिल्ट टॉर्क सेंसर दिया गया है। इसमें वायरिंग के फ्रेम के भीतर रखा गया है। ई-बाइक में कई राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। जिसमें से इसका Eco मोड 161 किलोमीटर तक की रेंज के लिए बताया गया है। 

लेटेस्ट इलेक्ट्रिक साइकल के रूप में लान्च हुई Teleport Ride में पंक्चर रसिस्टेंट टायर दिए गए हैं। इनमें Tektro हाइड्रॉलिक ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस ई-बाइक की पेलोड कैपिसिटी 131kg तक बताई गई है। इसके अलावा इसमें OLED डिस्प्ले भी मिलता है जो कि हैंडलबार पर लगा है। इस डिस्प्ले के माध्यम से राइडर अपनी राइड संबंधी जानकारी देख सकता है, साथ ही विभिन्न राइड मोड में स्विच करने के लिए भी इस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »