मोबाइल नंबर लोकेशन ट्रैकर: जानकारी पाएं इन फोन ट्रैकर वेबसाइट के जरिए

मोबाइल नंबर लोकेशन- इस्तेमाल करें फोन ट्रैकर वेबसाइट मोबाइल नंबर लोकशन की जानकारी के लिए। इन वेबसाइट पर आप फोन नंबर ट्रेस कर सकते हैं और मोबाइल की लोकेशन और मालिक का पता भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2018 16:32 IST

मोबाइल नंबर लोकेशन ट्रैकर

अनजान नंबर से मिस कॉल आना। ऐसे नंबरों के कॉल उठाने के बाद दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जाना। उस नंबर से उल्टे-सीधे मैसेज भेजे जाना। क्या आप भी इस किस्म की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो हम आपको पुलिस से संपर्क करने का सुझाव देंगे। हालांकि, पुलिस के पास जाना अंतिम विकल्प होना चाहिए। क्या पता, आपका कोई दोस्त मज़ाक कर रहा हो। उसने नया नंबर लिया हो और आपको तंग करने के मकसद से ऐसा कर रहा हो। और आपने पुलिस को शिकायत कर दी तो उसकी खैर नहीं। ऐसी परस्थिति से बचने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर की लोकेशन जांचने का एक विकल्प है।

मज़ेदार बात यह है कि इंटरनेट पर मोबाइल नंबर लोकेशन ट्रैकर की जबरदस्त मांग रही है। कभी-कभार अनजाने कॉल से परेशान होकर हम और आप मोबाइल नंबर लोकेशन जानने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं। कई वेबसाइट तो लोकेशन ट्रैकर देने का दावा भी करते हैं। कुछ तो ये भी दावा करते हैं कि उनके पास मोबाइल नंबर लोकेशन इन मैप फीचर भी है। लेकिन ये सिर्फ दावे हैं। इन पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

आप चाहें तो यह जान सकते हैं कि जिस अनजान नंबर के कारण आप परेशान हैं, वो वाकई में किस शहर (टेलीकॉम सर्किल) का है। इस तरह के खुलासा करने वाली कई वेबसाइट मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर पोर्टल पर आपको एक ही तरह की प्रक्रिया को इस्तेमाल में लाना होगा।

1. सबसे पहले आप अपनी पंसद की वेबसाइट पर चले जाएं।

2. जिस मोबाइल की लोकेशन की जानकारी चाहिए, उस मोबाइल नंबर कोबॉक्स में डाल दीजिए। इन बॉक्स में 0 या +91 इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। आपको सिर्फ दस डिजिट वाला मोबाइल नंबर डालना होगा।
Advertisement

3. अब आप सर्च पर क्लिक करके मोबाइल नंबर की लोकेशन जान सकते हैं। वेबसाइट पर आपको टेलीकॉम सर्किल, टेलीकॉम कंपनी के समेत कई जानकारियां मिल जाएंगी।

ज्ञात हो कि इन वेबसाइट के जरिए किसी नंबर के लोकेशन की सटीक जानकारी आपको नहीं मिल पाएगी। बस इतना पता लग पाएगा कि वो नंबर किस राज्य का है। सर्विस प्रोवाइडर कौन है। अगर आपने नंबर पोर्ट करा लिया है तब पर भी पुराने सर्विस प्रोवाइडर की ही जानकारी मिलेगी।
Advertisement
 

इन वेबसाइट पर मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं...

http://trace.bharatiyamobile.com/
http://www.bestmobilenumbertracker.com/
http://www.mobilenumbertracker.com/
Advertisement
http://www.findandtrace.com/trace-mobile-number-location
https://bestcaller.com/

Advertisement
आपको बता दें कि इंटरनेट पर नंबर के मालिक और उसकी सटीक लोकेशन जैसे जानकारियां साझा नहीं की जा सकतीं। टेलीकॉम कंपनियों को ऐसा करने की इज़ाजत नहीं है और यह गैर-कानूनी भी है। वैसे, इस किस्म की जानकारी आपको ट्रू-कॉलर ऐप के जरिए मिल जाती है।

वैसे, हम आपको चेता दें कि इन वेबसाइट पर अपने नंबर डालने से पहले सावधानी बरतें। क्योंकि इन जानकारियों को साझा किए जाने की गारंटी हम नहीं दे सकते।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile, Mobile Number Location, Mobile Number Tracker

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  4. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  8. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.