Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स

Honor ने बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 6 लॉन्च कर दी है।

Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स

Photo Credit: Honor

Honor Watch 6 में 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • HONOR Watch 6 में 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR Watch 6 में 5ATM और IP69 रेटिंग दी गई है।
  • HONOR Watch 6 में 980mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Honor ने बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 6 लॉन्च कर दी है। Watch 6 में 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए 5ATM और IP69 रेटिंग से लैस है। इस वॉच में 980mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 35 दिनों तक चल सकती है।  यहां हम आपको Honor Watch 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Watch 6 Price

Honor Watch 6 की कीमत GBP 249.99 (लगभग 31,370 रुपये) है। यह वॉच 18 जून, 2026 से शुरू होने वाले पहले महीने में अर्ली-बर्ड रेट यानी GBP 169.99 (लगभग 21,228 रुपये) पर उपलब्ध होगी। यह वॉच दो कलर जैसे कि ट्विलाइट ब्राउन और शैडो ब्लैक में उपलब्ध है। इस प्रमोशनल ऑफर के दौरान खरीदने पर Honor Choice Earbuds Clip का एक पेयर भी फ्री मिलेगा, जिनकी अलग से कीमत GBP 59.99 है। इस वॉच को Honor के ऑफिशियल UK ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Honor Watch 6 Specifications

HONOR Watch 6 में 1.46 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट, 322 पीपीआई और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच एंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर और iOS 15 या उससे ऊपर के वर्जन के साथ कंपैटिबल है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बैरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर मिलते हैं। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए 5ATM और IP69 रेटिंग से लैस है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4 और BLE/BR/EDR का सपोर्ट करता है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक दिया गया है। फ्लोरोइलास्टोमर स्ट्रैप 140-210 मिमी और लेदर स्ट्रैप: 140-200 मिमी है। इस वॉच में 980mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 35 दिनों तक चल सकती है। ड्यूल-बैंड L1+L5, जीपीएस, Galileo, Glonass,  Beidou, QZSS और NavIC का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »