• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Haryana Mahapanchayat: भारत के इन पांच जिलों में इंटरनेट और SMS सर्विस है बंद, जानें कब होगी शुरू

Haryana Mahapanchayat: भारत के इन पांच जिलों में इंटरनेट और SMS सर्विस है बंद, जानें कब होगी शुरू

बल्क मैसेज (SMS) और सभी डोंगल सर्विस को भी निलंबित किया गया है। इन सेवाओं के भी आज रात 11:59 बजे खोले जाने के आसार है।

Haryana Mahapanchayat: भारत के इन पांच जिलों में इंटरनेट और SMS सर्विस है बंद, जानें कब होगी शुरू

हरियाणा के पांच जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा 7 सितंबर रात 11:59 बजे तक बंद रहेगी

ख़ास बातें
  • हरियाणा महापंचायत के चलते हरियाणा सरकार ने की इंटरनेट सेवा बंद
  • करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और जींद में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड
  • SMS और डोंगल सर्विस पर भी पाबंदी
विज्ञापन
हरियाणा के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा अभी भी रद्द है। यदि आप भी करनाल और उसके चार पड़ोसी जिलों में रहते हैं और सोमवार से आपका मोबाइल इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आज, यानी 7 सितंबर को किसानों कई जगह महापंचायत का आयोजन किया है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने करनाल और उसके आसपास के चार जिलों में इंटरनेट सेवा बंद की है। आदेशानुसार यह सेवा आज रात 11:59 बजे तक बंद रहेगी।

हरियाणा महापंचायत (Haryana Mahapanchayat) के चलते पुलिस प्रशासन व सरकार ने व्यवस्था के लिहाज से इंटरनेट सेवाएं निलंबित की है। डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स द्वारा जारी (via ANI) नोटिस के अनुसार, इंटरनेट सेवा को आज रात 11:59 बजे तक बंद रखा जाएगा। कथित तौर पर मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाए जाने की संभावना बढ़ जाती है और इस तरह भीड़ भड़कने के आसार भी बढ़ते हैं। इसे देखते हुए करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और जींद में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। 

राज्य के गृह विभाग के सचिव ने दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम-2 के आधार पर प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करते हुए 6 सितंबर से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्देश दिया था।

इतना ही नहीं,  बल्क मैसेज (SMS) और सभी डोंगल सर्विस को भी निलंबित किया गया है। इन सेवाओं के भी आज रात 11:59 बजे खोले जाने के आसार है। फिलहाल महापंचायत का कोई नतीजा नहीं निकला है, ऐसे में देखना होगा कि सरकार इंटरनेट और SMS सेवा को लेकर आगे क्या फैसला लेती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Haryana Mahapanchayat, Haryana mahapanchayat case
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »