100 Km रेंज वाला Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत 41,999 रुपये से शूरू

Greta Harper ZX Series-I की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें ग्राहकों को कई एक्स्ट्रा बैटरी ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग-अलग है।

100 Km रेंज वाला Greta Harper ZX Series-I इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत 41,999 रुपये से शूरू

Greta Harper ZX Series-I की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Greta Harper ZX Series-I की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये है
  • इसमें ग्राहकों को अलग से बैटरी पैक को चुनना होगा, जिनकी कीमत अलग-अलग है
  • ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक की बदौलत बैटरी पैक 5 घंटे में हो जाएगा फुल चार्ज
विज्ञापन
Greta Electric Scooters ने बुधवार को एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I को लॉन्च किया। यह स्कूटर किफायती सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 100 km है। इसकी एक अन्य खासियत फास्ट चार्जिंग क्षमता है, जिसमें कंपनी दावा करती है कि इसकी ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक्नोलॉजी बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज और 3 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

Greta Harper ZX Series-I की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें ग्राहकों को कई एक्स्ट्रा बैटरी ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनकी कीमत अलग-अलग है। इसमें V2 48v-24Ah बैटरी ऑप्शन में 60 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलेगी, जिसकी कीमत 17,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी। V3 48v-30Ah बैटरी पैक की कीमत 22,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी, जिसमें सिंगल चार्ज में 100 किमी की रेंज मिलेगी। V2+60v-24Ah बैटरी ऑप्शन में 60 किलोमीटर प्रति चार्ज रेंज होगी, जिसकी कीमत 21,000 रुपये से 24,000 रुपये के बीच होगी और आखिर में V3+60v-30Ah बैटरी ऑप्शन होगा, जिसमें 100 किलोमीटर प्रति चार्ज रेंज मिलेगी और इसकी कीमत 27,000 रुपये से 31,000 रुपये के बीच होगी।

ग्राहक की पसंद के आधार पर चार्जर भी चुन सकते हैं, जिनकी कीमत 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक होगी। ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-आई की प्री-बुकिंग बुधवार से ग्रेटा एक्सपीरियंस स्टूडियो में शुरू हो गई है। नए स्कूटर को 2000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक किया जा सकता है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का कहना है कि बुकिंग सीक्वेंस के अनुसार स्कूटर की डिलीवरी 45-75 दिनों के भीतर शुरू होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इनमें मिडनाइट ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे, मैजेस्टिक मैजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो इस स्कूटर में BLDC मोटर मिलती है। कंपनी ने इस स्कूटर की टॉप स्पीड की जानकारी नहीं दी है। जैसा कि हमने बताया, इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी बदौलत बैटरी पैक 5 घंटे में फुल चार्ज और 3 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - इको, सिटी और टर्बो मोड मिलते हैं, जिसमें क्रमश: 100 किलोमीटर प्रति चार्ज, 80 किलोमीटर प्रति चार्ज और 70 किलोमीटर प्रति चार्ज रेंज मिलती है। 

Greta Harper ZX Series-I में डेटाइम रनिंग लाइट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम और एक स्मार्ट शिफ्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस कंट्रोलर, हाईवे लाइट, साइड इंडिकेटर बजर और ट्रिप रीसेट के साथ एलईडी मीटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स ड्राइव मोड, 3-स्पीड ड्राइव मोड, एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले और कीलेस स्टार्ट के साथ आता है। इसमें बड़ा फ्रंट ग्लव बॉक्स मिलता है और साथ ही यह फाइंड माई व्हीकल अलार्म और एक यूएसबी पोर्ट (2.0 यूएसबी) से लैस है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , greta electric scooter, Electric scooters
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »