• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा

Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा

Google अपनी Pixel 11 सीरीज पर काम कर रहा है और हाल ही में Google Pixel 11 Pro की झलक पेश की है।

Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा

Photo Credit: Google

Google Pixel 11 Pro में हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप होगा।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 Pro का टीजर आस्क मोर ऑफ योर फोन कैंपेन पर बेस्ड है।
  • टीजर वीडियो में Google Pixel 11 Pro को एक अलग एंगल में भी नजर आया है।
  • Google Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा।
विज्ञापन

Google अपनी Pixel 11 सीरीज पर काम कर रहा है और हाल ही में Google Pixel 11 Pro की झलक पेश की है। आगामी पिक्सल स्मार्टफोन्स को Made by Google 2026 इवेंट में पेश किया जाएगा। टेक दिग्गज ने एक नए प्रोमोशनल वीडियो में आगामी Pixel 11 Pro का साफ लुक दिखा दिया है। इस टीजर से Google ने कई फर्स्ट-पार्टी ऐप्स जैसे Gemini, Gmail, Maps, Search और Photos को हाइलाइट किया है। आइए Pixel 11 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro कब होगा पेश

Google अपने Made by Google 2026 इवेंट को 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित करने वाला है, जिसमें Google दूसरे हार्डवेयर के साथ-साथ Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को भी पेश करने वाला है। लॉन्च इवेंट के दौरान Pixel Glow और इसके काम करने के तरीके के बारे में और जानकारी भी सामने आ सकती है।

Google Pixel 11 Pro टीजर

Google Pixel 11 Pro का टीजर Google के आस्क मोर ऑफ योर फोन कैंपेन पर बेस्ड है, जिसकी शुरुआत पिछले साल हुई थी। प्रोमोशनल वीडियो में नजर आया है कि कैसे Google की कई सर्विस पहले से ही यूजर की डेली डिजिटल लाइफ का हिस्सा हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि Pixel स्मार्टफोन पर क्यों स्विच करना चाहिए। वीडियो में Nas के गाने 'I Can' के इंस्ट्रूमेंटल वर्जन का उपयोग साउंडट्रैक के तौर पर किया गया है। टीजर में Gemini, Gmail, Google Maps, Search, Calendar और Docs जैसी सर्विस को हाइलाइट किया गया है, जिससे Pixel 11 Pro के मार्केटिंग कैंपेन में Google इकोसिस्टम को रखा गया है।

टीजर वीडियो में आगामी Google Pixel 11 Pro को एक अलग एंगल में भी दिखाया गया है। इसमें फोन का रियर से सीधे दिखाया गया है, जबकि Google के पिछले टीजर में इसे तिरछा दिखाया गया था। इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा नजर आया है जो कि जाना-पहचाना है। इसके अलावा वह फीचर भी है जिसे Google पिक्सल ग्लो के तौर पर पेश कर सकता है। यह एक गोल लाइट जैसा एलिमेंट है जो कैमरा सेक्शन के चारों ओर पिनव्हील जैसे एनिमेशन में घूमता है।

हालांकि, Google ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर असल में कैसे काम करेगा, लेकिन पिछले टीजर्स से संकेत मिला है कि यह Pixel 11 Pro पर कुछ खास इंटरैक्शन के लिए विजुअल इंडिकेटर का काम कर सकता है। जैसे कि Pixel Glow इस साल की Pixel लाइनअप में आने वाले सबसे खास विजुअल बदलावों में से एक होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »