• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री ऑर्डर शुरू

Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू

फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh कैपिसिटी की बताई गई है।

Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू

Photo Credit: Oppo

Oppo A7 Pro Max फोन में कंपनी ने IP69K रेटिंग दी है।

ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • फोन में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है।
  • Oppo A7 Pro Max Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है।
विज्ञापन

Oppo A7 Pro Max की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह फोन अगस्त की शुरुआत में ही लॉन्च होने जा रहा है। Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए गए हैं। इसी के साथ इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है। इसमें 50MP का रियर मेन कैमरा होगा, और 50MP का ही सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी कैमरा में 100° अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है जो कि एक खास फीचर होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस अपकमिंग Oppo फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Oppo A7 Pro Max लॉन्च डेट

Oppo A7 Pro Max की लॉन्च कंपनी ने 4 अगस्त के लिए कंफर्म कर दी है। इसे घरेलू मार्केट में कंपनी पेश करने वाली है। लोकल समय के अनुसार 2.30PM पर इसे लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर शुरू होने की भी घोषणा कर दी है। 

Oppo A7 Pro Max प्री-ऑर्डर

Oppo A7 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। इसके अलावा यह JD.com से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 

Oppo A7 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

Oppo A7 Pro Max में कई Max स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। फोन में कंपनी कई वेरिएंट्स पेश करने वाली है जिसमें 8GB+128GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। फोन को कंपनी तीन कलर्स में लॉन्च करने वाली है जिसमें Riding the Waves (व्हाइट), The Future is Bright (ओरेंज),  Dark Mountain (ब्लैक) को शामिल किया गया है।  

10000mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर

फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh कैपिसिटी की बताई गई है। कंपनी ने कहा है कि बैटरी 7 साल तक खराब नहीं होगी। Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट इसमें मिल सकता है जो कि गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आ चुका है। यह एक दमदार चिपसेट माना जाता है। 

50MP सेल्फी और रियर कैमरा

फोन में रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। इसके साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी मिल सकता है जो कि 2MP का हो सकता है। सेल्फी कैमरा की भी अपनी खासियत होगी। यह 50MP का सेंसर होगा जिसमें 100° अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है। यानी वाइड फ्रेम को यह बखूबी कैप्चर कर सकेगा। 

मजबूती

फोन में कंपनी ने IP69K रेटिंग दी है। इसके अलावा यह अल्ट्राड्रॉप रसिस्टेंट डायमंड आर्किटेक्चर के साथ आने वाला है। यानी जोर से गिरने पर भी फोन टूटेगा नहीं। फोन ColorOS 16 पर ऑपरेट करेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  2. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  3. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  5. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  6. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  7. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  9. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  10. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »