• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple यूजर्स ध्‍यान दें! हैकर्स आपके iPhone, MacBook, iPad को बना सकते हैं निशाना, सरकार ने दी चेतावनी

Apple यूजर्स ध्‍यान दें! हैकर्स आपके iPhone, MacBook, iPad को बना सकते हैं निशाना, सरकार ने दी चेतावनी

CERT-In Warning : यह वल्‍नरबिलिटी Apple के तमाम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को प्रभावित करती है।

Apple यूजर्स ध्‍यान दें! हैकर्स आपके iPhone, MacBook, iPad को बना सकते हैं निशाना, सरकार ने दी चेतावनी
ख़ास बातें
  • CERT-In ने दी वल्‍नरबिनिटी की जानकारी
  • रिमोट कोड एग्‍जीक्‍यूशन वल्‍नरबिलिटी का चला पता
  • Apple के तमाम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर हो रहे प्रभावित
विज्ञापन
Apple गैजेट्स को आमतौर पर सेफ और सिक्‍योर माना जाता है, लेकिन एक चेतावनी ना सिर्फ आईफोन्‍स बल्कि MacBooks, iPads और हाल में लॉन्‍च हुए Vision Pro हेडसेट को लेकर जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी (Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने चेतावनी दी है कि ऐपल की डिवाइसेज में ‘रिमोट कोड एग्‍जीक्‍यूशन वल्‍नरबिलिटी' है। इसका मतलब है कि हैकर्स इन डिवाइसेज को न‍िशाना बना सकते हैं। यह वल्‍नरबिलिटी Apple के तमाम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को प्रभावित करती है। CERT-In का कहना है कि हैकर्स रिमोट यानी दूर बैठे ही किसी डिवाइस तक पहुंच हासिल कर सकते हैं और टार्गेट किए गए सिस्‍टम पर मनमाना कोड एग्‍जीक्‍यूट कर सकते हैं। 

CERT-In के अनुसार, यह वल्‍नरबिलिटी 17.4.1 से पहले के iOS और iPad OS वर्जन वाले iPhone और iPad में है। 16.7.7 अपडेट से पहले के iOS और iPad वर्जनों में यह वल्‍नरबिलिटी मौजूद है। ये वर्जन iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPad gen 5, iPad Pro 9.7 इंच और  iPad Pro 12.9 इंच gen 1 जैसी डिवाइसेज पर मौजूद हैं। 

CERT-In ने इस मामले को खतरे की ‘हाई' कैटिगरी में रखा है। कहा गया है कि रिमोट कोड एग्‍जीक्‍यूशन वल्‍नरबिलिटी से 17.4.1 से पहले के ऐपल सफारी वर्जन भी प्रभावित होते हैं। ये वर्जन macOS Monterey और macOS Ventura पर उपलब्‍ध हैं। 
 

Apple डिवाइसेज को ऐसे रखें सेफ! 

रिमोट कोड एग्‍जीक्‍यूशन वल्‍नरबिलिटी से बचने के लिए सेफ्टी उपायों को अपनाना जरूरी है। अपने ऐपल स्‍मार्टफोन के iOS और iPad OS को लेटेस्‍ट सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट रखें। साथ ही ऐपल के सिक्‍योरिटी पैच को अपडेट करें। जब भी किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्‍ट करें तो सिक्‍योर कनेक्‍शन का इस्‍तेमाल करें। पब्‍लिक वाई-फाई का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही सिक्‍योरिटी के लिए टू फैक्‍टर ऑथेन्टिकेशन को इनेबल करें। अपने डेटा का बैकअप बनाते रहें ताकि किसी भी परिस्‍थति में वह करप्‍ट ना हो।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »