Google की घर से काम करने वालों को चेतावनी, 3 दिन ऑफिस आओ, वरना नौकरी छोड़ो!

Google का कहना है कि यह कोई कंपनी-वाइड पॉलिसी नहीं है, बल्कि टीम-लेवल पर लिए गए डिसीजन हैं।

Google की घर से काम करने वालों को चेतावनी, 3 दिन ऑफिस आओ, वरना नौकरी छोड़ो!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Google के कई डिपार्टमेंट्स ने अपने रिमोट स्टाफ को नोटिस भेजना शुरू किया
  • HR व टेक्निकल सर्विसेज यूनिट में हाइब्रिड वर्क अनिवार्य, VEP ऑप्शन भी ऑफर
  • AI में भारी इन्वेस्टमेंट के बीच कंपनी कर रही है टारगेटेड कट्स
विज्ञापन
Covid महामारी के पांच साल बाद अब Google उन कर्मचारियों पर फोकस कर रही है जो आज भी पूरी तरह रिमोट काम कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे हाइब्रिड वर्क शेड्यूल (कम से कम हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना) फॉलो नहीं करते हैं, तो उनकी नौकरी पर असर पड़ सकता है।

NBC News के मुताबिक, Google के कई डिपार्टमेंट्स ने अपने रिमोट स्टाफ को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ लोग पहले से रिमोट वर्क के लिए अप्रूव्ड थे। अब उन्हें कहा गया है कि वे नजदीकी ऑफिस में आकर काम शुरू करें, नहीं तो वॉलंटरी एग्जिट पैकेज (VEP) लेने का ऑप्शन अपनाना होगा।

रिपोर्ट बताती है कि Google का कहना है कि यह कोई कंपनी-वाइड पॉलिसी नहीं है, बल्कि टीम-लेवल पर लिए गए डिसीजन हैं। हालांकि, जो कर्मचारी 50 मील के दायरे में रहते हैं, उन्हें हाइब्रिड मोड अपनाना जरूरी है। HR डिपार्टमेंट के स्टाफ को अप्रैल के मिड तक ऑफिस लौटना होगा, वरना उनका रोल खत्म किया जा सकता है। जो कर्मचारी 50 मील से बाहर रहते हैं और पहले से रिमोट अप्रूव हैं, वे पुराने मोड में रह सकते हैं, लेकिन अगर वे कंपनी के अंदर किसी नई भूमिका के लिए अप्लाई करते हैं, तो उन्हें भी हाइब्रिड वर्क को अपनाना होगा।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कुछ टीम्स को रिलोकेशन अलाउंस भी ऑफर किया गया है, ताकि वे ऑफिस के नजदीक आकर काम कर सकें।

Google ने 2025 की शुरुआत में ही U.S. बेस्ड फुल-टाइम स्टाफ को वॉलंटरी बायआउट ऑफर करना शुरू कर दिया था। इसके पीछे एक बड़ी वजह AI में भारी निवेश को माना जा रहा है, जिसके लिए कंपनी अपने ऑपरेशनल खर्चों में कटौती कर रही है। 2023 में बड़े पैमाने पर लेऑफ्स के बाद Google ने कई टीम्स में टार्गेटेड कट्स भी किए हैं।

कंपनी के को-फाउंडर Sergey Brin ने फरवरी में एक इंटरनल मेमो में कहा था कि AI वर्कर्स को हफ्ते में 60 घंटे ऑफिस में रहना चाहिए, क्योंकि "अब हमें AI की दौड़ में टर्बोचार्ज करना होगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, google layoff, Google WHF
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »