गूगल प्ले स्टोर ने इस देश में 17 अपंजीकृत क्रिप्टो एक्सचेंज किए बैन

साउथ कोरिया क्रिप्टो बिजनेस में कानूनी स्तर पर जांच कर रहा है, जिससे सिर्फ ऑथोराइज्ड फर्मों से ही निवेशकों जुड़ पाएं।

गूगल प्ले स्टोर ने इस देश में 17 अपंजीकृत क्रिप्टो एक्सचेंज किए बैन

Photo Credit: Pexels/Crypto Crow

साउथ कोरिया क्रिप्टो बिजनेस में कानूनी स्तर पर जांच कर रहा है।

ख़ास बातें
  • साउथ कोरिया क्रिप्टो बिजनेस में कानूनी स्तर पर जांच कर रहा है
  • गूगल प्ले ने एंड्रॉयड डिवाइस पर विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज को ब्लाक किया।
  • FSC ने गैर रजिस्ट्रेशन पर काम करने वाली 22 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म देखी हैं।
विज्ञापन
साउथ कोरिया क्रिप्टो बिजनेस में कानूनी स्तर पर जांच कर रहा है, जिससे सिर्फ ऑथोराइज्ड फर्मों से ही निवेशकों जुड़ पाएं। इस हफ्ते गूगल प्ले ने एक रेगुलटेरी निर्देश का पालन करते हुए देश में एंड्रॉयड डिवाइस पर KuCoin समेत 17 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज को ब्लाक किया। मौजूदा यूजर्स को अब ऐप अपडेट नहीं मिलेंगे। इस बीच फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (FIU) Apple के साथ ऐप स्टोर से गैर रजिस्टर्ड क्रिप्टो बिजनेस ऐप हटाने के लिए चर्चा कर रही है, जिससे नियम और सख्त होंगे।

साउथ कोरिया के फाइेंशियल सर्विस कमीशन (FSC) ने बिना कानूनी रजिस्ट्रेशन के काम करने वाली 22 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म देखी हैं। उनमें से KuCoin, MEXC, Phemex, BitTrue, BitGlobal, CoinW और CoinEX समेत 17 एक्सचेंज को गूगल प्ले स्टोर पर बैन कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि FSC ने की है। फाइनेंशियल सुपरवाइजरी सर्विस (FSS) देश में क्रिप्टो से संबंधित रजिस्ट्रेशन की देखरेख करती है। रजिस्टर्ड नहीं हुए क्रिप्टो बिजनेस में सरकारी सिक्योरिटी की कमी है, जिससे निवेशकों को खतरा रहता है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि सियोल प्रभावित हुए एक्सचेंज के लिए अनुपालन समयसीमा तय करेगा या नहीं और इन प्लेटफॉर्म के लिए अगले कदम अभी भी साफ नहीं हैं। साउथ कोरियन ऑथोराइज्ड ऐप स्टोर से गैर रजिस्टर्ड क्रिप्टो बिजनेस ऐप को बैन करने के लिए एप्पल के साथ बातचीत कर रहे हैं। FIU और कोरिया कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड कमीशन भी गैर रजिस्टर्ड क्रिप्टो बिजनेस की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। FSC ने चेतावनी दी है कि गैर रजिस्टर्ड क्रिप्टो फर्म के मालिकों पर KRW 50 मिलियन (लगभग 29 लाख रुपये) का जुर्माना या पांच साल तक की जेल हो सकती है।

FIU ने अपने होमपेज पर रजिस्टर्ड क्रिप्टो प्लेटफॉर्म की लिस्ट जारी की है, जिससे ट्रेडर्स सिर्फ कानूनी तौर पर मान्यता वाली फर्मों के साथ जुड़ पाएं। 22 मार्च तक लिस्ट में 28 ऑफिशियल रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साउथ कोरिया ने अपने Web3 इकोसिस्टम को और ज्यादा डिफाइन करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। साउथ कोरिया ने हाल ही में इन्वेस्टर्स सिक्योरिटी नियमों को मजबूत करने के लिए वर्चुअल एसेट यूजर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया है। Google और Apple दोनों ने कई बार प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर जोखिम भरे क्रिप्टो ऐप देखे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »