12 और भारतीय शहरों के रियल-टाइम ट्रैफिक का हाल बताएगा Google Maps

12 और भारतीय शहरों के रियल-टाइम ट्रैफिक का हाल बताएगा Google Maps
विज्ञापन
30 जून से भारत के 12 नए शहरों के रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी गूगल मैप्स (Google Maps) पर उपलब्ध है। इन शहरों में कोलकाता, तिरुअनंतपुरम और भोपाल शामिल हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी करके दी।

इन शहरों में कोयम्बटूर, लखनऊ, सूरत, इंदौर, लुधियाना, विशाखापत्तनम, नागपुर, कोच्चि और मदुरई भी शामिल हैं। लेटेस्ट अपडेट के बाद Google Maps पर भारत के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस वे के ट्रैफिक की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

Google में प्रोग्राम मैनेजमेंट के डायरेक्टर सुरेन रूहेला ने कहा, ''हम Google Maps को और व्यापक व रोजाना इस्तेमाल में लाये जाने वाला टूल बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 12 नए शहरों और सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के ट्रैफिक की जानकारी उपलब्ध होने के बाद हम उम्मीद करते हैं, अब मुसाफिर अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ज्यादा आसानी से सुविधाजनक रूट चुनेंगे।''

यह नया ट्रैफिक फीचर Google Maps के मोबाइल वर्जन के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध है। अब किसी भी शख्स के लिए देश के कुल 34 शहरों के रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी ले पाना संभव हो गया है।

Google Maps पर ट्रैफिक लेयर को टर्न ऑन करने के बाद सफर के दौरान अलग-अलग सड़क को अलग-अलग रंग में मैप किया हुआ दिखाता है। दरअसल, इसके जरिए यह पता चलता है कि इन सड़कों पर ट्रैफिक की स्पीड क्या है।

कंपनी के बयान के अनुसार, हरे रंग का मतलब है कि इस सड़क पर ट्रैफिक स्मूथ है। नारंगी (ऑरेंज) रंग का मतलब है कि औसत ट्रैफिक है और लाल का हैवी ट्रैफिक।

नेविगेशन मोड में Google Maps अब रियल टाइम ट्रैफिक इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल करके कहीं भी पहुंचने में लगने वाले समय का ज्यादा सही अनुमान लगा पाएगा। अगर किसी और रूट के जरिए ज्यादा जल्दी पहुंचा जा सकता है, तो वह यूज़र को यह उपाय भी सुझाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Google Maps, Internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »