• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Maps से नंबर ढूंढकर लगाते हैं कॉल? अलर्ट हो जाएं, इस शख्‍स के साथ हुई धोखाधड़ी!

Google Maps से नंबर ढूंढकर लगाते हैं कॉल? अलर्ट हो जाएं, इस शख्‍स के साथ हुई धोखाधड़ी!

Google Maps : शमुली एवर्स (Shmuli Evers) नाम के यूजर ने कई सारे ट्विटर पोस्‍ट में अपने साथ हुए वाकये को बताया है।

Google Maps से नंबर ढूंढकर लगाते हैं कॉल? अलर्ट हो जाएं, इस शख्‍स के साथ हुई धोखाधड़ी!

गूगल मैप्‍स से नंबर निकालकर फ्लाइट का टिकट रीशेड्यूल करा रहा शख्‍स ‘चपत’ लगने से बाल-बाल बच गया।

ख़ास बातें
  • फ्लाइट का टिकट रीशेड्यूल करा रहा शख्‍स आया धोखेबाजों की चपेट में
  • गूूगल मैप्‍स से निकाला था एयरलाइन का हॉइलाइन नंबर
  • साइबर धोखेबाजों ने उस नंबर को अपने नंबर से बदल दिया था
विज्ञापन
हर छोटे-बड़े काम के लिए आजकल लोग गूगल (Google) पर निर्भर हैं। इस सर्च इंजन पर कोई भी अड्रेस, उसका मैप और फोन नंबर तक झट से मिल जाता है। ऐसे ही एक नंबर के जरिए अपनी फ्लाइट का टिकट रीशेड्यूल करा रहा शख्‍स ‘चपत' लगने से बाल-बाल बच गया। शमुली एवर्स (Shmuli Evers) नाम के यूजर ने कई सारे ट्विटर पोस्‍ट में अपने साथ हुए वाकये को बताया है। इससे पता चलता है कि धोखेबाज अब गूगल मैप पर मौजूद कॉन्‍टैक्‍ट लिस्टिंग के जरिए धोखाधड़ी कर रहे हैं। 

शमुली एवर्स ने बताया है कि उनकी डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान कैंसल हो गई थी। उन्‍होंने कस्‍टमर सर्विस नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कॉन्‍टैक्‍ट नहीं हो पाया। उन्‍होंने एयरलाइन कंपनी के हॉटलाइन नंबर पर संपर्क किया, जोकि गूगल मैप्‍स पर लिस्‍टेड था। एवर्स का दावा है कि वह नंबर एक धोखाधड़ी थी।  

एवर्स का दावा है कि जब उन्‍होंने गूगल मैप से मिले नंबर पर बात की, तो सामने वाले ने एयरलाइन का रिप्रजन्‍टेटिव होने का दावा किया। एवर्स ने उनका नाम और फ्लाइट कन्‍फर्मेशन नंबर पूछा गया। उसके बाद एवर्स से कहा गया कि दूसरे फोन नंबर पर कन्‍फर्मेशन नंबर को SMS करें। उनसे नए फ्लाइट रिजर्वेशन के लिए पेमेंट करने को भी कहा गया। 
 
 

एवर्स का दावा है कि तभी उन्‍हें लगा कि कुछ गड़बड़ हो सकती है। उन्‍होंने फोन काट दिया। एवर्स का कहना है कि उसके बाद धोखेबाज ने बहुत ज्‍यादा टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजे और दोबारा टिकट बुक कराने के लिए टिकट की कीमत से 5 गुना ज्‍यादा पेमेंट करने को कहा। एवर्स का दावा है कि उन्‍हें यह पता चला है कि धोखेबाजों ने डेल्‍टा एयरलाइंस के वैध नंबर को अपने नंबर के साथ रिप्‍लेस कर दिया था।  

ना सिर्फ हॉटलाइन नंबर बदला हुआ था, बल्कि गूगल मैप पर जो दूसरा नंबर मौजूद था, वह भी गलत था। दोनों नंबर अब ठीक कर दिए गए हैं। पूरे मामले में अच्‍छी बात यह रही कि एवर्स धोखाधड़ी होने से बाल-बाल बच गए। 

अगर आप भी गूगल मैप्‍स से कोई मोबाइल नंबर लेते हैं, तो पहले उसकी प्रामाणिकता जांच लें। सामने वाले से बातचीत में कभी भी अपनी बैंकिंग डिटेल्‍स शेयर ना करें। ओटीपी ना बताएं और जरूरी डॉक्‍युमेंट्स ना दें।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »