Google में 2024 में भी जारी रहेगी छंटनी, इन टीमों से निकाले जाएंगे कर्मचारी

Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

Google में 2024 में भी जारी रहेगी छंटनी, इन टीमों से निकाले जाएंगे कर्मचारी

Google में छंटनी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

ख़ास बातें
  • Google में छंटनी का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है।
  • सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को इसके बारे में सूचित किया है।
  • इस साल कंपनियां AI अपनाने में और तेजी दिखाएंगी।
विज्ञापन
Google में छंटनी का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को इसके बारे में सूचित किया है। जिसमें कहा गया है कि इस साल कंपनी से और भी कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। एक मेमो के जरिए सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है। इसके पीछे एक बड़ा कारण आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस को माना जा रहा है। इस साल कंपनियां AI अपनाने में और तेजी दिखाएंगी जिसका सीधा असर वर्कफोर्स कम करने के रूप में नजर आ सकता है। 

Google इस साल भी कर्मचारियों की छंटनी जारी रखने वाली है। कंपनी के सीईओ ने एक आंतरिक मेमो में इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी है। हालांकि पिछले साल की तरह छंटनी बड़े पैमाने पर नहीं होने वाली है, न ही सभी टीमों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है। छंटनी का प्रभाव कंपनी की कुछ टीमों तक ही सीमित रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के एक प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों को इस संबंध में एक मेमो भेजा गया है। 

गूगल का कहना है कि इस साल वह बड़ा निवेश करने वाली है जिसमें उसकी मुख्य प्राथमिकताएं शामिल होंगी। पिछले हफ्ते गूगल की ओर से कहा गया था कि वह वॉयस असिस्टेंट यूनिट्स में से कई कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। इसके अलावा हार्डवेयर टीम, जो पिक्सल, नेस्ट और फिटबिट के लिए काम करती है, में से भी छंटनी की जाएगी। साथ ही एडवर्टाइजिंग सेल्स टीम भी इस छंटनी में शामिल की जा सकती है। 

Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। गूगल में भी पिछले साल कई बार छंटनी हो चुकी है। जनवरी 2023 में Alphabet ने घोषणा कर दी थी कि वह कंपनी में से 12000 की संख्या में वर्कफोर्स को घटाने जा रही है। यह इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का 6 प्रतिशत था। सितंबर 2023 तक आते आते कंपनी ने 1,82,381 कर्मचारियों को निकाल दिया था। यह सिलसिला अब 2024 में भी जारी रहने वाला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: google lay off, google lay offs, Google lay off January
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »