'गूगल फॉर जॉब्स' अब नौकरी ढूंढने में करेगा आपकी मदद

गूगल ने नौकरी खोजने वाले एक नए फ़ीचर 'गूगल फॉर जॉब्स' का ऐलान किया है जिससे किसी यूज़र को सर्च से ही नौकरी खोजने में मदद मिलेगी। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को आई/ओ 2017 के कीनोट एड्रेस में कंपनी के नए फोकस- एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पर जोर दिया। इसी कीनोट एड्रेस में पिचाई ने नौकरी के लिए गूगल की नई मुहिम 'गूगल जॉब्स' का ऐलान भी किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2017 12:01 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का नया गूगल फॉर जॉब्स फ़ीचर अभी अमेरिका में उपलब्ध होगा
  • गूगल थर्ड पार्टी की मदद से नौकरियों की लिस्टिंग करेगी
  • सुंदर पिचाई ने गूगल लेंस और गूगलडॉटएआई का भी ऐलान किया
गूगल ने नौकरी खोजने वाले एक नए फ़ीचर 'गूगल फॉर जॉब्स' का ऐलान किया है जिससे किसी यूज़र को सर्च से ही नौकरी खोजने में मदद मिलेगी। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को आई/ओ 2017 के कीनोट एड्रेस में कंपनी के नए फोकस- एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पर जोर दिया। इसी कीनोट एड्रेस में पिचाई ने नौकरी के लिए गूगल की नई मुहिम 'गूगल जॉब्स' का ऐलान भी किया। इस नए फ़ीचर को मशीन लर्निंग क्षमता का इस्तेमाल करके यूज़र को सही जॉब ढूंढने में मदद करने के इरादे से विकसित किया गया है।

कंपनी के नए गूगल फॉर जॉब्स के साथ, कंपनी आने वाले हफ्तों में सर्च में एक नया फ़ीचर लॉन्च करेगी। इस फ़ीचर से नौकरी ढूंढने वाले लोगों को काम मिलने में मदद मिलेगी। पिचाई ने बताया कि कंपनी को गूगल जॉब्स की जरूरत क्यों महसूस हुई। पिचाई के अनुसार, अमेरिका की करीब आधी कंपनियों को ओपन वैकेंसी भरने में दिक्कत हो रही थी जबकि नौकरी खोजने वाले लोगों को इन नौकरियों के बारे में पता तक नहीं था।
Advertisement

पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, '' कंप्यूटिंग की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब तकनीक मोबाइल से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक पहुंच गई है। और पहले की तरह ही, हम एक ऐसी दुनिया के लिए अपने प्रोडक्ट की कल्पना दोबारा कर रहे हैं जो ज़्यादा प्राकृतिक और तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।'' अभी नया गूगल फॉर जॉब्स फ़ीचर अमेरिका तक ही सीमित होगा।
 

गूगल शुरुआत में अपने इस नए फ़ीचर के लिए जॉब लिस्टिंग साइट जैसे लिंक्डइन, मॉन्स्टर, ग्लासडोर, कैरियरबिल्डर और फेसबुक आदि के साथ साझेदारी करेगी। इसके अलावा कंपनी, नौकरी ढूंढने वाले लोगों को लोकेशन, कैटेगरी, पोस्ट की गई तारीख और फुल टाइम या पार्ट टाइम काम सहित दूसरे विकल्पों के आधार पर जॉब फिल्टर देगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि कंपनी का मानना है कि नए सर्च टूल से उन नौकरियों को ढूंढना आसान होगा, जिन्हें पहले ढूंढना मुश्किल होता था। इनमें रिटेल जॉब और सर्विस शामिल हैं। पिचाई ने यह भी ऐलान किया कि नए गूगल फॉर जॉब सर्च टूल के लिए फेडएक्स और जॉनसन एंड जॉनसन जैसी कंपनियों ने शुरुआत कर दी है।
Advertisement

हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नया जॉब सर्च टूल, कुछ दिनों पहले जॉव आवेदकों को मैनेज करने के लिए लॉन्च किए गए गूगल हायर से संबंधित है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.