Google Gemini अब पढ़ पाएगा आपकी WhatsApp चैट!, जानिए इसे कैसे रोकें

Google यूजर्स के फोन पर कुछ ऐप्स के साथ Gemini इंटरैक्टशन में बदलाव कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Google फोन पर कुछ ऐप्स के साथ Gemini इंटरैक्टशन में बदलाव कर रहा है।
  • Gemini आपके फोन पर फोन और वॉट्सऐप उपयोग करने में मदद कर सकेगा।
  • Gemini ऐप आपको Google AI तक डायरेक्ट एक्सेस प्रदान करते हैं।

Gemini ऐप Google AI तक डायरेक्ट एक्सेस प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Google

Android यूजर्स को बीते हफ्ते Google की ओर से एक ईमेल आया, जिसमें कहा था कि 7 जुलाई से Google यूजर्स के फोन पर कुछ ऐप्स के साथ Gemini इंटरैक्टशन में बदलाव कर रहा है। ईमेल में गूगल ने कहा कि Gemini जल्द ही आपके फोन पर फोन, मैसेज, वॉट्सऐप और यूटिलिटीज उपयोग करने में आपकी मदद कर सकेगा, चाहे आपके फोन पर Gemini ऐप एक्टिविटी बंद हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google का कहना है कि Gemini ऐप आपको Google AI तक डायरेक्ट एक्सेस प्रदान करते हैं और आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक स्टोर रहती हैं, चाहे Gemini ऐप एक्टिविटी ऑफ हो या ऑफ हो। इसका मतलब आपकी पसंद चाहे जो भी हो Google आपका कुछ निजी डाटा स्टोर करेगा, जिसमें आपके वॉट्सऐप चैट भी शामिल हो सकती है।

यह अपडेट Gemini को ज्यादा उपयोगी बनाता है, क्योंकि AI चैटबॉट अब आपके WhatsApp मैसेज को पढ़ सकता है। यूजर्स की ओर से रिप्लाई भेज सकता है, लेकिन कुछ यूजर्स जो नहीं चाहते कि यह उनकी निजी चैट का किसी को एक्सेस मिले तो उन्हें यह दखलंदाजी लग सकती है।


Gemini ऐप एक्टिविटी कैसे करें करें ऑफ


Advertisement
अगर आप सभी कनेक्टेड ऐप्स से Gemini ऐप एक्टिविटी को बंद करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में Gemini ऐप पर जाना है, वहां आपक Gemini ऐप एक्टिविटी बंद कर सकते हैं। ऐप में सबसे पहले  दाईं ओर अपनी प्रोफाइल पर टैप करना है, उसके बाद Gemini ऐप एक्टिविटी में जाकर टॉगल ऑफ करना है। आप नेविगेट करके इसे बंद भी कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक सेव रहती हैं, चाहे Gemini ऐप एक्टिविटी ऑन हो या ऑफ।

Gemini की कोर ऐप्स तक एक्सेस सीमित करें। आगामी बदलाव के साथ Gemini के पास वॉट्सऐप या मैसेज जैसे ऐप्स तक पूरी तरह से काम करने के लिए एक्सेस होगा। अपने शुरुआती ईमेल में Google ने साफ नहीं किया कि इन इंटीग्रेशन तक एक्सेस को कैसे डिसेबल किया जाए, लेकिन आप Gemini ऐप में जाकर अपनी प्रोफाइल पर जाने के बाद ऐप्स पर जाकर एक्सेस कैंसल कर सकते हैं। यहां आपको फोन, वॉट्सऐप और मैसेज के लिए ऐप परमिशन कैंसल करने के ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, इन एक्सेस को डिसेबल करते हैं तो Gemini को कॉल करने या मैसेज करने की अनुमति नहीं दे पाएंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Gemini, Google, Google AI, Gemini, WhatsApp, WhatsApp Chat, Android

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.