Cricket World Cup 2023 के खुमार में डूबा Google, Doodle बनाकर कर रहा सेलिब्रेट

Google Doodle on Cricket World Cup 2023 : गूगल सर्च इंजन के होम पेज पर एक एनिमेशन के जरिए क्रिकेट विश्‍व कप को प्रदर्शित किया गया है।

Cricket World Cup 2023 के खुमार में डूबा Google, Doodle बनाकर कर रहा सेलिब्रेट

Photo Credit: Google

आज पहला मुकाबला इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • गूगल ने बनाया डूडल
  • क्रिकेट विश्‍वकप के आगाज को किया सेलिब्रेट
  • आज खेला जाएगा पहला मैच
विज्ञापन
Google Doodle on Cricket World Cup 2023 : आईसीसी के पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के मुकाबलों की शुरुआत आज से होने जा रही है। इस मौके को हर कोई अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। टेक दिग्‍गज Google ने भी गूगल डूडल (Google Doodle) के जरिए क्रिकेट विश्‍व कप की शुरुआत का जश्‍न मनाया है। गूगल सर्च इंजन के होम पेज पर एक एनिमेशन के जरिए क्रिकेट विश्‍व कप को प्रदर्शित किया गया है। इसमें 2 ‘नन्‍हे' प्‍लेयरों को रन लेने के लिए दौड़ते हुए दिखाया जा रहा है।  

उस पर क्लिक करते ही ICC Men's Cricket World Cup 2023 से जुड़ीं डिटेल्‍स दिखाई देती हैं। आज पहला मुकाबला इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। कल पाकिस्‍तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया के साथ खेलेगी, जोकि 8 अक्‍टूबर को है। 

गूगल डूडल पर क्लिक करते ही जो पेज खुलता है, उसमें Cricket World Cup 2023 से जुड़ीं सभी डिटेल्‍स सामने आती हैं। कब कौन सा मैच है? पॉइंट्स टेबल, विश्‍वकप से जुड़ी खबरें और प्‍लेयर्स की इन्‍फर्मेशन को एक ही जगह पर एक्‍सेस किया जा सकता है। 

इस बार विश्‍वकप की मेजबानी भारत को मिली है। कुल 10 टीमें विश्‍वकप में हिस्‍सा ले रही हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रुप स्‍टेज में 45 मैच खेले जाएंगे। हरेक टीम को एक बार अन्य सभी से भिड़ना होगा। इस साल, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें वर्ल्‍डकप का हिस्‍सा हैं। 

नॉकआउट में सिर्फ 4 टीमों को जगह मिलेगी। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होगा। टूर्नामेंट के मैच देश के अलग-अलग शहरों- अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बंगलूरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, धर्मशाला और पुणे के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पहले मैच में 2019 की चैपिंयन इंग्‍लैंड की टीम उस साल की रनर अप रही न्‍यूजीलैंड की टीम से भिड़ेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »