Vikram Sarabhai की 100वीं जयंती पर बना गूगल डूडल, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Vikram Sarabhai Google Doodle: विक्रम साराभाई की आज 100वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल तैयार किया है। जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Vikram Sarabhai की 100वीं जयंती पर बना गूगल डूडल, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Vikram Sarabhai की 100वीं जयंती पर बना गूगल डूडल, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

ख़ास बातें
  • 12 अगस्त 1919 में अहमदाबाद में हुआ था विक्रम साराभाई का जन्म
  • 1947 में Vikram Sarabhai ने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना की थी
  • 15 अगस्त 1969 को ISRO की स्थापना की थी
विज्ञापन
Vikram Sarabhai Google Doodle: विक्रम साराभाई की आज 100वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल तैयार किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम साराभाई भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक थे। विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 में अहमदाबाद में हुआ था। इस बात से शायद ही आप वाकीफ होंगे कि सन् 1947 में विक्रम साराभाई ने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना की थी।

Vikram Sarabhai के पिता उद्योगपति थे और इस केंद्र के लिए उन्हें अपने पिता से मदद प्राप्त हुई थी। उस वक्त विक्रम साराभाई की उम्र केवल 28 वर्ष थी लेकिन इतनी क्रम उम्र में भी उन्होंने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी को विश्वस्तरीय संस्थान बना दिया था। आइए विक्रम साराभाई की जिंदगी से जुड़ी और भी बातें आपको विस्तार से बताते हैं।

केवल इतना ही नहीं, विक्रम साराभाई तो अपने साथ काम करने वाले वैज्ञानिक साथियों की आगे बढ़ने में सहायता किया करते थे, इसी कारण उन्हें बेहतरीन लीडर माना जाता था। सन् 1962 में विक्रम साराभाई को शांति स्वरूप भटनागर मेडल से सम्मानित किया गया था। बता देें कि विक्रम साराभाई ने 15 अगस्त 1969 को ISRO की स्थापना की थी।

क्या आप जानते हैं कि Vikram Sarabhai को भारतीय स्पेस प्रोग्राम का जनक के रूप में भी जाना जाता था। इसके बाद सन् 1966 में विक्रम साराभाई को पद्म भूषण और सन् 1972 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की स्थापना में भी विक्रम साराभाई ने अन्य उद्योगपतियों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी।

सन् 1971 में विक्रम साराभाई की मृत्यु उसी स्थान के समीप हुई जहां भारत के पहले रॉकेट का परीक्षण किया गया था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह थुंबा में रूसी रॉकेट के परीक्षण को देखने के लिए गए थे और फिर रिसॉर्ट में रात को सोते समय उनकी मृत्यु हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »