• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Doodle: 'दुनिया की सबसे तेज महिला' को गूगल ने किया याद, जानें कौन थीं 'रॉकेट कार' चलाने वाली Kitty O’Neil

Google Doodle: 'दुनिया की सबसे तेज महिला' को गूगल ने किया याद, जानें कौन थीं 'रॉकेट कार' चलाने वाली Kitty O’Neil

70 के दशक में वह फिल्मों और टीवी सीरियल्स के लिए स्टंट करने लगीं।

Google Doodle: 'दुनिया की सबसे तेज महिला' को गूगल ने किया याद, जानें कौन थीं 'रॉकेट कार' चलाने वाली Kitty O’Neil

Photo Credit: Google

गूगल ने डूडल के माध्यम से किट्टी को दुनिया की सभी महिलाओँ को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद कहा है। 

ख़ास बातें
  • Google ने Doodle के जरिए आज किट्टी ऑनील को याद किया है।
  • आज उनका 77वां जन्मदिन है।
  • किट्टी को दुनिया की सबसे फास्ट वूमेन का टाइटल प्राप्त है।
विज्ञापन
Google ने Doodle के जरिए आज किट्टी ऑनील को याद किया है। आज उनका 77वां जन्मदिन है। किट्टी को दुनिया की सबसे फास्ट वूमेन यानि कि दुनिया की सबसे तेज महिला का टाइटल प्राप्त है। आज के गूगल डूडल को गेस्ट आर्टिस्ट Meeya Tjiang ने बनाया है जो Kitty O'Neil को समर्पित है। Kitty O'Neil को अमेरिका की स्टंट परफॉर्मर के रूप में जाना जाता है। वह रॉकेट ईंधन से चलने वाले सबसे तेज व्हीकल को चलाने के लिए भी मशहूर हुईं। आइए आपको किट्टी के बारे में कुछ और रोचक तथ्यों से रूबरू करवाते हैं। 

Kitty O'Neil का जन्म आज ही के दिन यानि कि 24 मार्च को सन् 1946 में अमेरिका में हुआ था। बतौर गूगल, जन्म के कुछ शुरुआती महीनों के भीतर ही उनको कई बीमारियों ने घेर लिया और उन्हें बहुत तेज बुखार आया। इसी दौरान उनकी सुनने की शक्ति चली गई और किट्टी बहरी हो गईं। लेकिन इतनी कम उम्र में भी बड़ा झटका झेलने के बाद भी उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। 
56ubc7coकिट्टी ने कई तरह के कम्युनिकेशन माध्यमों को सीखा। उन्होंने लिप रीडिंग और स्पीकिंग का तरीका अंत में चुना और जिंदगी में आगे बढ़ीं। आगे चलकर उन्होंने अपने भीतर ड्राइविंग के क्रेज को खोजा। लेकिन यहां भी उन्हें किस्मत से बड़ी चोट लगी और उनकी कलाई में आई चोट ने उनको एक और झटका दिया। बावजूद इसके उन्होंने अपने सपने का पीछा नहीं छोड़ा। ओनील ने हाई स्पीड स्पोर्ट्स में हाथ आजमाना जारी रखा और वॉटर स्कींग व मोटरसाइकिल रेसिंग में भाग लेती रहीं। 

70 के दशक में वह फिल्मों और टीवी सीरियल्स के लिए स्टंट करने लगीं। उन्होंने The Bionic Woman (1976), Wonder Woman (1977-1979) और The Blues Brothers (1980) के लिए इस तरह के कई स्टंट किए। वह Stunts Unlimited में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं। Stunts Unlimited हॉलीवुड के टॉप स्टंट परफॉर्मर्स की ऑर्गेनाइजेशन है, जिसमें किट्टी ऑनील पहली महिला के रूप में शामिल हुई थीं। 

किट्टी ऑनील को 1976 में 'फास्टेस्ट वूमेन अलाइव' का खिताब दिया गया। उन्होंने रॉकेट पावर से चलने वाली सुपरफास्ट कार Motivator को भी चलाया और इसमें एक रिकॉर्ड सेट किया। अब लगने लगा कि वह पुरुषों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती थीं। लेकिन कहा जाता है कि उनके स्पॉन्सर्स ने किट्टी को इसकी इजाजत नहीं दी। किट्टी ने इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी लेकिन उनको यहां सफलता नहीं मिली। उसके बाद 1979 में किट्टी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक Silent Victory: The Kitty O'Neil Story भी रिलीज की गई। गूगल ने डूडल के माध्यम से किट्टी को दुनिया की सभी महिलाओँ को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद कहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kitty O Neil, fastest woman alive, Google, Doodle
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »