• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Dark Web Report: आपके डेटा को डार्क वेब पर खोजता है गूगल का नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Google Dark Web Report: आपके डेटा को डार्क वेब पर खोजता है गूगल का नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रीमियम यूजर्स को इसके लिए सबसे पहले Google One ऐप पर जाना होगा और प्रोफाइल पिक्चर पर टैप कर उन्हें Dark Web Report फीचर दिखाई देगा। यहां उन्हें Run Scan पर टैप करना है।

Google Dark Web Report: आपके डेटा को डार्क वेब पर खोजता है गूगल का नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • Google One के प्रीमियम यूजर्स को मिलता है इसका पूरा फायदा
  • हालांकि कुछ फीचर्स फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हैं
  • फ्री यूजर्स अपने ई-मेल एड्रेस को डार्क वेब पर जांच सकते हैं
विज्ञापन
Google ने अगस्त महीने में भारत में Google One ग्राहकों के लिए डार्क वेब रिपोर्ट फीचर को लाइव किया था। यूं तो डार्क वेब यूजर्स की पहचान और ठिकाने को छिपाने के काम आता है, लेकिन अब यह हैकर्स के लिए दुनिया भर में लोगों के संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा को बेचने और खरीदने का एक अड्डा भी बन गया है। कई अटैकर्स कंपनियों के डेटाबेस या आर्काइव को चुराते हैं और पैसा कमाने के लिए लोगों की निजी जानकारियों से भरे इन डेटाबेस को डार्क वेब पर अपलोड कर देते हैं। हालांकि, Google का नया Dark Web Report फीचर यूजर्स को उनकी जानकारियों को इंटरनेट के सबसे डार्क कोनों में भी ट्रैक करने की सुविधा देता है। यदि आप इस फीचर के बारे में अभी तक नहीं जानते हैं, तो नीचे पढ़ें।

इससे पहले हम इस फीचर को इस्तेमाल करने के तरीके पर नजर डाले, उससे पहले इसके बारे में कुछ अहम जानकारियां हासिल कर लेते हैं। Google डार्क वेब रिपोर्ट का उद्देश्य यूजर्स को यह जानकारी देना है कि क्या डार्क वेब पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी से समझौता किया गया है। यह फीचर यूजर्स द्वारा निर्धारित जानकारियों को डार्क वेब पर सर्च करता है। बता दें कि Google की डार्क वेब रिपोर्ट सुविधा पहले केवल Google One के प्रीमियम 2TB प्लान रखने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी। हालांकि, अब इसके कुछ फीचर्स को Google One के फ्री यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google के अनुसार, डार्क वेब रिपोर्ट फीचर आपके नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, सोशल सिक्योरिटी नंबर (केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए), यूजन नेम और पासवर्ड सहित कुछ अन्य जानकारियों को डार्क वेब पर टटोलता है और आपको सूचित करता है कि इनमें से कौन-सी जानकारी लीक हुई है।

हालांकि, फ्री यूजर्स केवल अपने ई-मेल एड्रेस को डार्क वेब पर जांच सकते हैं, जबकि Google One प्रीमियम यूजर्स ऊपर बताए सभी ऑप्शन को डार्क वेब पर जांच सकते हैं। इसके अलावा, पेड यूजर्स को इन व्यक्तिगत जानकारियों को लगातार जांचते रहने के लिए एक खास मॉनिटरिंग ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा, गूगल इन यूजर्स को डार्क वेब पर कुछ भी मिलने पर अलर्ट भी भेजता है।
 

How to use Dark Web Report feature?

प्रीमियम यूजर्स को इसके लिए सबसे पहले Google One ऐप पर जाना होगा और प्रोफाइल पिक्चर पर टैप कर उन्हें Dark Web Report फीचर दिखाई देगा। यहां उन्हें Run Scan पर टैप करना है।

वहीं, फ्री यूजर्स भी प्रीमियम यूजर्स की तरह ऐप पर इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यदि उन्हें यह फीचर फिलहाल ऐप पर नहीं दिखाई दे रहा है, तो वे one.google.com पर जाकर Dark Web Report ऑप्शन पर उपलब्ध Try Now लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां उन्हें Run Scan ऑप्शन मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »