गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कोरा अकाउंट हैक करने का दावा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कोरा अकाउंट हैक करने का दावा
विज्ञापन
एक और सप्ताह के बीतने के साथ ही एक और हाई-प्रोफाइल हैकिंग की जानकारी सामने आई है। इस बार पीड़ित और कोई नहीं बल्कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। हैकिंग ग्रुप OurMine ने सोमवार को उनके क्राउड सोर्स्ड आंसर साइट कोरा अकाउंट को हैक करने का दावा किया। इससे पहले इसी ग्रुप ने फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग और के ट्विटर व पिनट्रेस्ट अकाउंट को हैक करने का भी दावा किया था।

इसके साथ ही, OurMine की हैकिंग टीम कई फर्ज़ी कोरा पोस्ट को पिचाई के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करने में भी सफल रही। इस टीम ने सोमवार को इपनी वेबसाइट पर इस हैकिंग का ऐलान किया और कहा कि गूगल के सीईओ की ''सिक्योरिटी वाकई में बेहद कमजोर थी'।

पिचाई के कोरा और ट्विटर अकाउंट पर हैकिंग के कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि OurMine ने उनके हैक किए गए ट्विटर प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट जारी किया गया है। द नेक्स्ट वेब को दिए एक इंटरव्यू में टीम ने कहा कि पिचाई के कोरा अकाउंट को प्लेटफॉर्म की एक कमजोर कड़ी के चलते एक्सेस किया जा सका। इस कमजोरी के बारे में कोरा द्वारा जानकारी दी गई थी।

OurMine हैकिंग ग्रुप खुद को एक सिक्योरिटी फर्म के रूप में दिखाना चाहता है और इसकी साइट पर सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए वेबसाइट, सोशल मीडिया और कंपनी स्कैनिंग के विज्ञापन होते हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग के अलावा, इस टीम ने स्पॉटफाई के सीईओ डेनियल इक के ट्विटर व चैनिंग टैटम के अकाउंट हैक करने का भी दावा किया था।

इस बीच, अगर आपका भी कोरा पर अकाउंट है तो हम आपको अपना पासवर्ड बदलने की सलाह देंगे। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अलग-अलग अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल ना करें और अपने प्राइमरी ई-मेल अकाउंट (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के साथ) के लिए सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »