• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गूगल का छोटे उद्योगों के लिए अहम ऐलान, लॉन्च हुआ डिजिटल अनलॉक्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

गूगल का छोटे उद्योगों के लिए अहम ऐलान, लॉन्च हुआ डिजिटल अनलॉक्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

गूगल का छोटे उद्योगों के लिए अहम ऐलान, लॉन्च हुआ डिजिटल अनलॉक्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम
विज्ञापन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को राजधानी नई दिल्ली में लघु एवं मझोले उद्योगों (SMB) के एक कार्यक्रम में  5 करोड़ से ज्यादा भारतीय लघु एवं मझोले उद्योगों के लिए गूगल की कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

पिचाई ने कहा, '' मैं यहां गूगल के बारे में बात करने नहीं, छोटे कारोबारों के बारे में बात करने लिए आया हूं। चेन्नई में अपना बचपन बिताते हुए मैं सूचना पाने के लिए कोशिश करता रहता था। आज कोई बच्चा भी उतनी ही सूचना पा सकता है जितनी कि कोई स्टैनफोर्ड का प्रोफेसर पा सकता है। हम गुणवत्तापूर्ण डिजिटल योग्यताएं विकसित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं, जो भी चाहे इसका लाभ ले। हमने इस प्रोग्राम का नाम रखा है- डिजिटल अनलॉक्ड। ''

इन घोषणाओं में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत के लिए कई प्रोडक्ट पर काम कर रही है जिनक विस्तार दुनियाभर में किया जा सके। उन्होंने कहा, ''जब भी हम भारत जैसी किसी जगह के लिए कुछ काम करते हैं तो हम दुनिया के हर व्यक्ति के लिए ही कुछ करते हैं। इसी वज़ह से हम आज अपनी टीम को यहां तक बढ़ा सके हैं। हम ऐसे प्रोडक्ट बनाने में समय खर्च करते हैं जिन्हें हर कोई इस्तेमाल कर सके।''

इसके अलावा सर्च दिग्गज़ गूगल ने 'माय बिज़नेस वेबसाइट' की शुरुआत भी की। यह एक मुफ्त टूल है जिससे 10 मिनट में ही किसी वेबसाइट को बना सकते हैं। कोई भी गूगल के माय बिज़नेस की मदद से छोटे कारोबारी अपने मोबाइल से ही अपनी वेबसाइट बना सकते हैं। और इसके लिए उन्हें सिर्फ एक स्मार्टफोन व कुछ मिनट खर्च करने की जरूरत होगी। सबसे पहले इसकी शुरुआत भारत में होगी और उसके बाद इसे दूसरे देशों में लॉन्च किया जाएगा। भारत में सिर्फ 6 प्रतिशत  लघु उद्योगों की ही वेबसाइट है।

कंपनी ने इस कार्यक्रम में डिजिटल अनलॉक्ड एज़ूकेशन प्रोग्राम का भी ऐलान किया। इस प्रोग्राम को फिक्की और इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस के साथ मिलकर शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत छोटे उद्योगों को अपना डिजिटलीकरण करने के लिए मोबाइल और ऑनलाइन कोर्स ऑफर किए जाएंगे। पिचाई ने आगे कहा, ''हमारी योजना तीन सालों में 40 शहरों में 5,000 ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित करने की है।'' ऑनलाइन हिस्से के तहत, गूगल ने 90 वीडियो ट्यूटोरियल जारी किए हैं जिन्हें ख़ासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है और ये g.co/digitalunlocked पर उपलब्ध हैं।

बात करें गूगल के डिजिटल अनलॉक्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम की तो यह प्राइमर नाम के मोबाइल ऐप के रूप में होगा। यह पहले से ही एंड्रॉयड व आईओएस के लिए गूगल प्लेऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए बातचीत के अंदाज़ में बेहतर डिजिटल मार्केटिंग स्किल सीखी जा सकती हैं। इसे अंग्रेजी व हिंदी में लॉन्च किया गया है। यह ऐप ऑफलाइन काम करता हहै और कंपनी आने वाले समय में मराठई, तमिल और तेलगू के लिए भी सपोर्ट देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »