• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hero Splendor सिंगल चार्ज में चलेगी 151km, GoGo A1 इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट से बनेगी इलेक्ट्रिक

Hero Splendor सिंगल चार्ज में चलेगी 151km, GoGo A1 इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट से बनेगी इलेक्ट्रिक

अगर आप मोटरसाइकिल को ईवी में बदलवाते हैं तो आपको इसके लिए लोकल आरटीओ से दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

Hero Splendor सिंगल चार्ज में चलेगी 151km, GoGo A1 इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट से बनेगी इलेक्ट्रिक

किट को केवल Hero Splendor के 1997 के बाद के मॉडल्स में ही लगाया जा सकेगा। 

ख़ास बातें
  • इसमें 2 किलोवाट की मोटर लगाई गई है।
  • सिंगल चार्ज में बाइक 151 किलोमीटर जा सकती है।
  • किट को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट बहुत तेजी से ग्रोथ कर रही है। कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जिनमें मोटरसाइकिल और स्कूटर शामिल हैं, पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं। अभी कई ऐसे मॉडल हैं जो लॉन्च होने बाकी हैं। इसी सेगमेंट से जुड़ी एक खबर Hero Splendor की तरफ से आ रही है। GoGo A1 की इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को Hero Splendor के लिए मंजूरी मिल गई है। यानी अब प्रेट्राल वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदला जा सकेगा। GoGo A1 ने Hero Splendor के लिए इस इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को 2021 में लॉन्च किया था। 

GoGo A1 इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट 35 हजार रुपये में आती है। अगर आप बैटरी के साथ इसको खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 95 हजार रुपये हो जाती है। बिना बैटरी के इसे 35 हजार में खरीदा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक किट के लिए कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में यह 151 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। GoGo A1 की इस किट को बाइक में फिट करवाने के लिए आपको कंपनी के वर्कशॉप में जाना होगा। यह इंस्टॉलेशन वर्कशॉप देशभर में 36 आरटीओ में लगाई गई है। 

गोगो ए1 की इलेक्ट्रिक किट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2 किलोवाट की मोटर लगाई गई है। यह रियर व्हील हब में फिट की जाती है। मोटर व्हीकल को 3.94 किलोवाट की मैग्जिमम पावर दे सकती है। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 2.8 kWh की बैटरी मिलती है। इसके अवाला, किट में डीसी-डीसी कनवर्टर, नई एक्सिलरेटर वायरिंग, कंट्रोलर बॉक्स के साथ एक की-स्विच और एक नया स्विंगआर्म मिलता है। किट को केवल Hero Splendor के 1997 के बाद के मॉडल्स में ही लगाया जा सकेगा। 

GoGo A1 की इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट एक कानूनी रूप से मान्य किट है। इसका मतलब है कि आप अपनी मोटरबाइक के लिए इंश्योरेंस भी ले सकते हैं। अगर आप मोटरसाइकिल को ईवी में बदलवाते हैं तो आपको इसके लिए लोकल आरटीओ से दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपके टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन नम्बर वही रहेगा लेकिन एक हरे रंग की नम्बर प्लेट आपको दी जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »