• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फुली ऑटोनोमस कारों को आने में लगेंगे 5 10 साल, जानें और क्या कहा Huawei के इस ऑफिसर ने

फुली ऑटोनोमस कारों को आने में लगेंगे 5-10 साल, जानें और क्या कहा Huawei के इस ऑफिसर ने

Huawei ने हाल ही में AITO M5 कार को पेश किया था, जिसे Huawei और SERES द्वारा मिलकर विकसित किया गया है। इस कार का सिस्टम HarmonyOS पर काम करता है।

फुली ऑटोनोमस कारों को आने में लगेंगे 5-10 साल, जानें और क्या कहा Huawei के इस ऑफिसर ने

Huawei ने हाल ही में AITO M5 कार को पेश किया था

ख़ास बातें
  • Huawei ने आज आयोजित किया था 17वां सुपर कार फोरम
  • कंपनी ने COO ने कहा कि Huawei नहीं बनाएगी खुद की कार
  • अन्य ऑटोमोटिव कंपनियों को पार्ट्स के जरिए सपोर्ट करेगी Huawei
विज्ञापन
Huawei ने आज, 20 जनवरी को अपना 17वां सुपर कार फोरम आयोजित किया था, जहां कंपनी ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में आमने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया। पिछले साल सितंबर में, Huawei ने अपने इंटेलिजेंट ऑटोमोटिव सॉल्यूशन बिजनेस यूनिट में Wang Jun को नए COO के रूप में नियुक्त किया था। आज हुए इवेंट में वॉन्ग ने कथित तौर पर स्पष्ट किया कि उनका मानना है कि पूरी तरह से ऑटोनोमस कारों के आगमन में भी 5 से 10 वर्षों का समय और लगेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि Huawei खुद की कार बनाने के बजाय OEMs के लिए हार्डवेयर पार्ट्स बनाने पर फोकस करेगी।

GizmoChina ने IT Homes की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Wang Jun ने कहा है कि Huawei मूल रूप से टेलीकम्युनिकेशन फील्ड में कुशल है और ICT टेक्नोलॉजी में उसका 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है। उनका कहना है कि इस अनुभव से कंपनी को बहुत लाभ होगा, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी स्मार्ट कार इंडस्ट्री में प्रवेश कर रही है।

जैसा कि हमने बताया, इस इवेंट में Wang ने यह भी पुष्टि की है कि कंपनी का लक्ष्य खुद की कार बनाना नहीं है। इसके बजाय Huawei अन्य ऑटोमोटिव कंपनियों को अच्छी कार बनाने में मदद करने के लिए हार्डवेयर पार्ट्स बनाने पर फोकस करेगी। इसके लिए कंपनी चीन के सबसे बड़े ईवी निर्माताओं में से एक BAIC, Changan और GAC के साथ साझेदारी कर चुकी है।

Wang के विचार में, अगले पांच से दस वर्षों में कार इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, और कंपनियां सॉफ्टवेयर क्षमताओं का जबरदस्त इस्तेमाल करेगी। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंट ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में भारी निवेश करने के अलावा, कंपनी इंटेलिजेंट कॉकपिट में भी निवेश कर रही है। इसके लिए कंपनी HarmonyOS इकोसिस्टम का सहारा लेगी।

बता दें, हाल ही में लॉन्च हुई Huawei AITO M5 इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे Huawei और SERES द्वारा मिलकर विकसित किया गया है। इस कार में 10.4 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो HarmonyOS पर चलता है और 3D फेस रिकग्निशन को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »