फ्लिपकार्ट सेलः सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, लैपटॉप और टीवी

फ्लिपकार्ट सेलः सस्ते में मिल रहे हैं मोबाइल, लैपटॉप और टीवी
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपने गणंत्रत दिवस सेल की शुरुआत की है। इस सेल में मोबाइल हैंडसेट, टेलीविज़न सेट, टैबलेट और लैपटॉप पर छूट दी जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली यह सेल बुधवार से शुरू हुई और शुक्रवार तक चलेगी। इसमें हेडफोन, माइक्रोएसडी कार्ड और अन्य आइटम पर भी छूट मिल रही है। ध्यान रहे कि कुछ ऑफर सिर्फ ऐप पर उपलब्ध होंगे। ऐसे में आपको इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए फ्लिपकार्ट के ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

मोबाइल
फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में नए मोबाइल खरीदने पर एक्सचेंज के तहत 20,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा लेनेवो के3 नोट, नेक्सस 6पी और मोटो एक्स स्टाइल पर क्रमशः 500, 3,500, 3,000 रुपये की छूट दी गई है। आसुस ज़ेनफोन 2 सीरीज़, शाओमी रेडमी 2 प्राइम, लेनेवो वाइब पी1, हॉनर 4सी, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, नेक्सस 5एक्स, एसर लिक्विड ज़ेड530, लेनेवो ए7000, मोटो जी टर्बो एडिशन और अन्य स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है।

टेलीविज़न
जिन यूज़र को एलईडी टीवी और अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी पर छूट की तलाश है, उनके लिए रिपब्लिक डे सेल में बहुत कुछ है। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में वीयू 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, माइक्रोमैक्स 42 इंच अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी, सैमसंग 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, एलजी 32 इंच फुल-एचडी स्मार्ट टीवी, पैनासोनिक 32 इंच अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी, सैमसंग 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी, एलजी 32 इंच फुल-एचडी स्मार्ट टीवी, पैनासोनिक 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी और अन्य टीवी सेट सस्ते में मिल रहे हैं। छूट के साथ मिल रहे टेलीविज़न सेट की कीमत  9,990 - 41,990 रुपये के बीच है।

लैपटॉप और टैबलेट
लैपटॉप और टैबलेट सेगमेंट में भी आपके लिए कई विकल्प हैं। आप शाओमी एमआईपैड, माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब, एचपी 15- एफ114एयू नोटबुक, डेल पीक्यूसी लैपटॉप, आईबॉल स्लाइड आई701 टैबलेट, डेल इंसपाइरॉन 3551 नोटबुक, लेनेवो आइडियापैड फ्लैक्स 2-14 नोटबुक और अन्य प्रोडक्ट पर भी छूट का फायदा उठा सकते हैं। लैपटॉप और टैबलेट की कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट के अलावा अमेज़न और स्नैपडील भी सेल का आयोजन कर रहे हैं। यह सेल शनिवार तक चलेगी। इन वेबसाइट पर भी हैंडसेट, टैबलेट और अन्य गैजेट सस्ते में उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »