Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत 5 अक्टूबर से

अमेज़न ने बुधवार को अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कर दी। और इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट की सेल भी आसपास होनी चाहिए। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज़ सेल गुरुवार से शुरू होगी और रविवार तक चलेगी। अमेज़न सेल का आख़िरी दिन भी रविवार ही है।

Flipkart Festive Dhamaka Days की शुरुआत 5 अक्टूबर से
विज्ञापन
अमेज़न ने बुधवार को अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कर दी। और इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट की सेल भी आसपास होनी चाहिए। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज़ सेल गुरुवार से शुरू होगी और रविवार तक चलेगी। अमेज़न सेल का आख़िरी दिन भी रविवार ही है। अमेज़न पर मिल रहे ऑफर के बारे में जहां हमें पहली ही जानकारी है, फ्लिपकार्ट सेल के ऑफर के बारे में अभी पता नहीं चला है। लेकिन आज रात तक इस सभी ऑफर के पता चलने की उम्मीद है।

फ्लिपकार्ट का कहना है कि फेस्टिव धमाका डेज़ सेल के तहत 'धमाका डील' ऑफर की जाएंगी। और सीमित समय के लिए लोकप्रिय प्रोडक्ट पर शानदार छूट मिलेगी। ये डील दोपहर 1 बजे और 10 बजे डील लाइव हो जाएंगी। उम्मीद के मुताबिक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन पर फ्लैश सेल के साथ 'ब्लॉकबस्टर डील' देने का वादा कर रही है। और इसके अलावा मौज़ूदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

अगर आप एक टीवी या कोई और होम अप्लायंसेज खरीदने की सोच रहे हैं तो, आप फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज़ सेल में अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं। इस सेल में टॉप ब्रांड पर 70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई मिलेंगी। इसके अलावा, आप लैपटॉप, कैमरा, एक्सेसरी पर 60 प्रतिशत तक छूट और चुनिंदा प्रोडक्ट पर बायबैक गारंटी भी पा सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक के अलावा, फ्लिपकार्ट होम, फर्नीचर आइटम और फैशन प्रोडक्ट पर भी 80 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

हमेशा की तरह ही, कंपनी ने इस साल भी बैंकिंग पार्टनर चुना है। एक्सिस बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्डधारकों को फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज़ सेल की खरीदारी में 10 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »