• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पहली बार इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीदने वाले लोग गैसोलीन कारों में नहीं करना चाहते स्विच

पहली बार इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीदने वाले लोग गैसोलीन कारों में नहीं करना चाहते स्विच

2022 US इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपीरियंस (EVX) ओनरशिप स्‍टडी से पता चला है कि BEV खरीदने वाले औसतन एक हजार नए लोगों में से 754 ग्राहक संतुष्‍ट हैं।

पहली बार इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीदने वाले लोग गैसोलीन कारों में नहीं करना चाहते स्विच

स्‍टडी में पता चला है कि टेस्ला का ‘मॉडल 3’ प्रीमियम BEV सेगमेंट में 777 स्कोर के साथ सबसे टॉप पर है।

ख़ास बातें
  • JD Power की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है
  • टेस्ला का ‘मॉडल 3’ प्रीमियम BEV सेगमेंट में सबसे टॉप पर है
  • मास मार्केट BEV सेगमेंट में Kia Niro EV सबसे आगे है
विज्ञापन
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (EV) का क्रेज और मांग बढ़ती जा रही है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों का रुख कर रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले लोग गैसोलीन पर चलने वाली कारों में स्विच करने को लेकर अनिच्छुक थे। JD Power की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। यह स्थिति तब है, जब चार्जिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर की मौजूदगी को लेकर सवाल बरकरार है। लोगों में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में EV की बिक्री इस महीने की शुरुआत में 4 लाख 34 हजार 879 नई यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। हालांकि हाइब्रिड गाड़‍ियों की मांग ज्‍यादा मजबूत रही, क्‍योंकि कई कस्‍टमर इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की ज्‍यादा कीमत, लिमिटेड ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण इन्‍हें नहीं खरीद पाए। 

JD Power में ग्लोबल ऑटोमोटिव के सीनियर डायरेक्‍टर ब्रेंट ग्रुबर ने कहा कि अपनी रिसर्च से हम यह जान पाए हैं कि कई कंस्‍यूमर्स को बैटरी रेंज, गाड़ी चार्जिंग जैसे पहलुओं की वजह से इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीदने के दौरान चिंता होती है। लेकिन एक बार किसी ने BEV खरीद ली, तो उसके प्रति उनका झुकाव बहुत ज्‍यादा है। 

2022 US इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपीरियंस (EVX) ओनरशिप स्‍टडी से पता चला है कि BEV खरीदने वाले औसतन एक हजार नए लोगों में से 754 ग्राहक संतुष्‍ट हैं। यह संख्‍या उत्‍साहजनक है। 
 

टेस्‍ला मॉडल 3 सबसे पसंदीदा कार

स्‍टडी में पता चला है कि टेस्ला का ‘मॉडल 3' प्रीमियम BEV सेगमेंट में 777 स्कोर के साथ सबसे टॉप पर है। वहीं, मास मार्केट BEV सेगमेंट में Kia Niro EV लगातार दूसरे साल टॉप पर रही। इस कार को 744 स्‍कोर मिला है। 

एक ओर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की डिमांड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर इस साल इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां महंगी भी हो सकती हैं। पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 2022 में इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अपनी सालाना बैटरी रिपोर्ट में BloombergNEF ने माना है कि लिथियम की बढ़ती कीमतें और हाल के दिनों में कच्चे माल की ऊंची लागत से आने वाले साल में बैटरी अधिक महंगी हो सकती है। क्योंकि बैटरी की लागत इलेक्ट्रिक वीकल की कीमत का एक अहम हिस्सा है, ऐसे में इलेक्ट्रिक गाडि़यों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »