28 साल पहले फॉर्म्यूला 1 ड्राइवर से चुराई गई Ferrari कार को पुलिस ने ऐसे ढूंढा

Ferrari Testarossa को आखिरी बार Ferrari F512M के रूप में बनाया गया था।

28 साल पहले फॉर्म्यूला 1 ड्राइवर से चुराई गई Ferrari कार को पुलिस ने ऐसे ढूंढा

Photo Credit: @hagertyuk

Ferrari Testarossa को आखिरी बार Ferrari F512M के रूप में बनाया गया था।

ख़ास बातें
  • फॉर्म्यूला 1 ड्राइवर से चुराई गई थी कार।
  • इसकी कीमत 350,000 पाउंड (लगभग 3 करोड़ 72 लाख रुपये) बताई गई है
  • Ferrari Testarossa को आखिरी बार Ferrari F512M के रूप में बनाया गया था।
विज्ञापन
यूके में पुलिस ने 28 साल पहले चुराई गई फरारी को रीकवर किया है जो एक फॉर्म्यूला 1 ड्राइवर से चुराई गई थी। यह Ferrari F512M मॉडल था जो कि लाल कलर में थी। यह Gerhard Berger नामक शख्स से चुराई गई थी और जापान भेज दी गई। फिर यूके में इसे 2023 में वापस लाया गया। इसकी कीमत 350,000 पाउंड (लगभग 3 करोड़ 72 लाख रुपये) बताई गई है। यह उस समय चुराए गए 2 व्हीकल्स में से एक था। 

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, Gerhard Berger 1995 में इटली में सैन मैरिनो ग्रांड प्रिक्स में रेसिंग में भाग ले रहे थे जब उनकी लग्जरी कार चोरी हो गई थी। फरारी ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस को जनवरी 2024 में एक रिपोर्ट भेजी। जिसमें कार के बारे में बताया गया था। 2023 में, फरारी ने एक कार का निरीक्षण किया जिसे एक अमेरिकी ग्राहक यूके के ब्रोकर के माध्यम से खरीद रहा था। इंस्पेक्शन से पता चला कि कार चोरी की थी। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ऑफिसर माइक पिलबीम ने इसका इनवेस्टीगेशन किया। ऑफिसर के मुताबिक, कार 28 साल से लापता थी। उन्होंने इसे 4 दिनों में ट्रैक किया। उनकी पूछताछ का फायदा उन्हें मिला, इसमें दुनियाभर के अधिकारियों से संपर्क करना शामिल था। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। लेकिन जांच अभी जारी है। 

Ferrari Testarossa को आखिरी बार Ferrari F512M के रूप में बनाया गया था। वर्ष 1994 से 1996 तक लगभग 500 कारें बनाई गईं। 1980 के दशक में फेरारी का फ्लैगशिप व्हीकल Testarossa था, जिसे पॉपुलर क्राइम ड्रामा Miami Vice में प्रमुखता से दिखाया गया था। Michael Jordan, Mike Tyson, और Elton John जैसे चेहरों में एक Gerhard Berger का भी था जो उस समय यह लग्जरी कार रखते थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ferrari Testarossa, Ferrari, UK, Gerhard Berger
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »