भारत के पड़ोसी देश नेपाल में Facebook, Instagram और YouTube पर बैन, जानें क्या है वजह

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेपाल ने 4 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में Facebook, Instagram और YouTube पर बैन, जानें क्या है वजह

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

सोशल मीडिया संचार का मुख्य माध्यम है।

ख़ास बातें
  • नेपाल ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे ऐप्स पर बैन लगाया है।
  • टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव नेपाल में काम कर रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद संचार करना काफी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेपाल ने 4 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्लेटफॉर्म संचार एवं सूना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराने में असमर्थ रहे थे, इसलिए सरकार ने इन पर रोक लगा दी। मंत्रालय ने कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए 28 अगस्त से 7 दिनों का समय दिया था, लेकिन बुधवार रात समय खत्म होने तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन समेत किसी भी प्लेटफॉर्म ने आवेदन जमा नहीं किया था। अब नेपाल में यूजर्स फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

इन सोशल मीडिया साइट पर नहीं हुआ असर

नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद भी कुछ प्लेटफॉर्म हैं जो आराम से काम कर रहे हैं। टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव को पहले ही रजिस्टर्ड के तौर पर लिस्टेड किया गया था। जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी जैसे प्लेटफॉर्म अभी भी अप्रूवल प्रक्रिया में हैं। वहीं मेटा के फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, अल्फाबेट का यूट्यूब, माइक्रोब्लॉगिंग साइट X, रेडिट और प्रोफेशनल साइट लिंक्डइन समेत कई प्लेटफॉर्म इस बैन का हिस्सा रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर तुरंत होंगे चालू

मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को गुरुवार से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वाले प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, सरकार ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन  पूरा करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म को उसी दिन चालू कर दिया जाएगा।

लाखों लोग होंगे प्रभावित

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह बैन लगाने के बाद संचार करना काफी मुश्किल हो सकता है, खासतौर पर विदेश में रहने वाले नेपाली अब अपने देश में इन माध्यमों से संचार नहीं कर पा रहे हैं। लाखों नेपाली पढ़ाई या रोजगार के लिए नेपाल से बार अन्य देशों में रहते हैं तो इस बैन का सीधा असर उनके घर परिवारों और दोस्तों के संचार पर पड़ेगा। Facebook ने हाल ही में नेपाल अपना मोनेटाइजेशन प्रोग्राम भी शुरू किया था। इस कदम से वीडियो, रील और स्टोरी के जरिए कमाई करने वाले क्रिएटर्स काफी प्रभावित होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Instagram, YouTube, LinkedIn, Nepal, Social Media Ban
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  2. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  3. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  4. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  5. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  6. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  7. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  8. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  9. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  10. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »