Facebook की मालिक Meta से बाहर होंगे 10,000 वर्कर्स, पहले हुई थी 11,000 वर्कर्स की छंटनी

लगभग चार महीने पहले मेटा से लगभग 11,000 वर्कर्स को हटाया गया था। मेटा में रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है और इसके तहत कम प्रायरिटी वाले प्रोजेक्ट्स को रद्द करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 22:46 IST
ख़ास बातें
  • लगभग चार महीने पहले मेटा से लगभग 11,000 वर्कर्स को हटाया गया था
  • मेटा में रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है
  • अमेरिका में कई टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है

मेटा ने इस वर्ष कॉस्ट को लगभग पांच अरब डॉलर घटाने का टारगेट रखा है

सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली कंपनी Meta ने लगभग 10,000 वर्कर्स की छंटनी करने की घोषणा की है। लगभग चार महीने पहले मेटा से लगभग 11,000 वर्कर्स को हटाया गया था। मेटा में रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है और इसके तहत कम प्रायरिटी वाले प्रोजेक्ट्स को रद्द करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। 

मेटा के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Mark Zuckerberg ने स्टाफ को एक मैसेज में बताया, "हमारा अनुमान लगभग 10,000 वर्कर्स को कम करने का है। इसके अलावा ऐसी लगभग 5,000 अतिरिक्त पोजिशंस को बंद किया जाएगा जिनके लिए हमने हायरिंग नहीं की है।" कंपनी की ओर से छंटनी की घोषणा के बाद इसके शेयर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जकरबर्ग ने इस वर्ष कॉस्ट को लगभग पांच अरब डॉलर घटाने का टारगेट रखा है। इकोनॉमी में मंदी और इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने जैसे कारणों से अमेरिका में बहुत सी टेक कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। 
Advertisement

टेक सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने प्रॉफिट घटने के कारण अपने खर्च को कम करने के लिए पिछले कुछ महीनों में छंटनी जैसे कदम उठाए हैं। इनमें गूगल को चलाने वाली Alphabet और सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft शामिल हैं। महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इसके बाद से इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। जकरबर्ग ने एंप्लॉयीज को मैसेज में बताया था, "मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने, कॉम्पिटिशन बढ़ने और विज्ञापनों में कमी से हमारा रेवेन्यू अनुमान से बहुत कम रहा है। मुझसे गलती हुई है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने कहा था कि कंपनी को अपने रिसोर्सेज AI, विज्ञापनों और मेटावर्स प्रोजेक्ट जैसे ग्रोथ की अधिक संभावना वाले एरिया में लगाने की जरूरत है।" 

कंपनी ने कई वर्षों से लगातार ग्रोथ की थी लेकिन पिछले वर्ष की शुरुआत में उसके प्रति दिन के यूजर्स में पहली बार कमी हुई थी। बड़ी टेक कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ा है। इस वजह से मार्केटिंग के बजट में भी कमी की जा रही है। बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon के अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में भी हजारों वर्कर्स को हटाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.