Facebook के मासिक यूज़र बढ़े लेकिन कम समय बिता रहे

कमाई को लेकर ज़करबर्ग ने कहा, ''फेसबुक पर लोगों का ज्यादा समय बिताना, यूज़र को एक-दूसरे से जोड़े रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। हम इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारी सेवा लोगों और समाज की बेहतरी के लिए है।'' उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ सालों में वायरल वीडियो और बिजनेस पोस्ट इतनी ज्यादा हो गई हैं कि वहां यूजर को अपनी पहचान के या अपनी मित्रसूची के लोग नहीं मिलते।''

Facebook के मासिक यूज़र बढ़े लेकिन कम समय बिता रहे
ख़ास बातें
  • फेसबुक पर मासिक एक्टिव यूज़र बढ़े लेकिन समय कम बिता रहे
  • पिछले साल से 14 फीसदी बढ़े एक्टिव मासिक यूज़र
  • व्हॉट्सऐप्प और इंस्टाग्राम के अलावा भी कई विकल्पों पर काम कर रही कंपनी
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में सामने आया है उसके मासिक यूज़र बढ़कर 2.13 बिलियन (2 अरब के पार) पहुंच गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि फेसबुक पर लोग आ तो रहे हैं लेकिन उस पर ज्यादा समय नहीं बिता रहे। फेसबुक के सह संस्थापक मार्क ज़करबर्ग के मुताबिक, ''फेसबुक पर समय बिताने के मामले में करीब 5 करोड़ घंटे प्रतिदिन के हिसाब से गिरावट आई है।'' वहीं कंपनी के सीओओ का कहना है कि फेसबुक पर बेहतर यूजर एंगेजमेंट के बलबूते कमाई के लिहाज़ से वित्तीय मौके पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं।

कमाई को लेकर ज़करबर्ग ने कहा, ''फेसबुक पर लोगों का ज्यादा समय बिताना, यूज़र को एक-दूसरे से जोड़े रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। हम इस बात को सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारी सेवा लोगों और समाज की बेहतरी के लिए है।'' उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ सालों में वायरल वीडियो और बिजनेस पोस्ट इतनी ज्यादा हो गई हैं कि वहां यूजर को अपनी पहचान के या अपनी मित्रसूची के लोग नहीं मिलते।'' ज़करबर्ग के मुताबिक, फेसबुक अब दोस्तों और परिवारों की पोस्ट को अन्य पोस्ट की तुलना में प्राथमिकता के साथ दिखाता है।

फेसबुक ने बताया कि ऐड रेवेन्यू और नए सदस्यों के दम पर कंपनी के आखिरी 3 महीने के मुनाफे में 20 प्रतिशत के हिसाब से 4.26 बिलियन डॉलर (तकरीबन 27,100 करोड़) की बढ़त हासिल हुई। बताया गया कि इस तिमाही में लाभ 47 फीसदी बढ़कर 13 बिलियन डॉलर (8,200 करोड़) हुआ लेकिन 25,105 नए कर्मचारी जुड़ने से खर्चे भी बढ़े। फेसबुक ने बताया कि आखिरी क्वार्टर में मासिक एक्टिव यूज़र की संख्या 2 अरब पार कर गई, जो पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है।

आपको बता दें कि कंपनी कोर सोशल नेटवर्किंग से आगे कदम बढ़ाते हुए इमेज-शेयरिंग सेवा इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप मैसेंजर की क्षमता बढ़ाने और नए प्रयोगों पर भी काम कर रही है। व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मासिक एक्टिव यूज़र हो गए हैं। गुरुवार को फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने यह भी ऐलान किया कि इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं।

चौथी तिमाही के परिणाम की घोषणा के बाद ज़ुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम स्टोरी शेयरिंग फ़ीचर के मामले में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप है।

ज्ञात हो कि 19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने ओकूलुस हार्डवेयर यूनिट के साथ वर्चुअल रिएलिटी के क्षेत्र में भी  पांव पसार रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook user, Facebook report, Mark Zuckerberg

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »