Facebook, Apple, Google समेत इन 6 कंपनियों ने भारत से हायरिंग कर दी कम! जानें वजह

Facebook, Apple, Amazon, Microsoft, Netflix और Google (FAAMNG) ने भारत में हायरिंग को 90 प्रतिशत तक कम कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • दुनियाभर में केवल 30 हजार ओपनिंग हैं इन कंपनियों में।
  • कंपनियों में भारत से होने वाली हायरिंग में 90% की कमी दर्ज।
  • पेटीएम ने नए साल में छंटनी करने की घोषणा कर दी है।

Facebook, Apple, Amazon, Microsoft, Netflix और Google ने भारत में हायरिंग की कम

2023 की शुरुआत से ही दुनियाभर में बड़ी टेक कंपनियों ने छंटनी करनी चालू कर दी थी। Amazon, Microsoft, Google जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल रहे। अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि दुनिया की 6 बड़ी कंपनियों ने भारत में हारयरिंग लगभग बंद ही कर दी है। इस साल इन कंपनियों में भारत से न के बराबर हायरिंग हुई है। इकनॉमी में आए ग्लोबल स्लोडाउन को इसका कारण माना जा रहा है। 

Facebook, Apple, Amazon, Microsoft, Netflix और Google (FAAMNG) ने भारत में हायरिंग को 90 प्रतिशत तक कम कर दिया है। FAAMNG कंपनियों में भारत से हायरिंग नहीं की जा रही है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 की तुलना में इस साल इन कंपनियों में भारत से होने वाली हायरिंग में 90% की कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों में एक्टिव हायरिंग का आंकड़ा सिर्फ 200 है। यह आंकड़ा इससे पहले होने वाली एक्टिव हायरिंग से 98% कम है। भर्तियों में यह ठहराव ऐसे समय में आया है जब टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी के साथ जूझ रही हैं। 

दरअसल हायरिंग में ये कमी पिछले साल दिसंबर में ही आनी शुरू हो गई थी। जब टेक कंपनियों में एक्टिव डिमांड जुलाई की तुलना में 78 प्रतिशत तक गिर चुकी थी। यानी लगभग 18 महीनों से बड़ी टेक कंपनियों में हायरिंग पर ब्रेक लगा हुआ है। रिपोर्ट कहती है इन सभी बड़ी टेक कंपनियों में फिलहाल जो ओपनिंग हैं वे दुनियाभर में केवल 30 हजार ही हैं। जबकि कंपनियों ने छंटनी भी भारी संख्या में की है। छंटनी का यह दौर पिछले साल के अंत से ही शुरू हो गया था जिसमें Microsoft, Amazon, Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में बड़ी संख्या में छंटनी करना शुरू कर दिया था। 

Facebook, Apple, Amazon, Microsoft, Netflix और Google के कोर ऑपरेशंस में इस वक्त भारत से केवल 1,50,000 लोग काम करते हैं। हाल ही में पेटीएम ने नए साल में छंटनी करने की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम अपने तमाम बिजनेसेज को फ‍िर से व्‍य‍वस्थित कर रही है। लागत को कम करने के लिए उसने छंटनी की घोषणा की है। पेटीएम के तमाम यूनिट से लोगों को निकाला गया है। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 10 फीसदी बताया जाता है। इस छंटनी को साल 2023 की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक माना जा रहा है, जो किसी फ‍िनटेक कंपनी में देखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Google, Amazon, Microsoft, Hiring, hiring down, Global slowdown

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.