• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Paytm Lay off : न्‍यू ईयर से पहले पेटीएम का झटका! 1 हजार लोगों को जॉब से निकाला! जानें वजह

Paytm Lay off : न्‍यू ईयर से पहले पेटीएम का झटका! 1 हजार लोगों को जॉब से निकाला! जानें वजह

Paytm Lay off : One 97 Communications के मालिकाना हक वाली पेटीएम ने 1 हजार से ज्‍यादा कर्मियों की छंटनी की है।

Paytm Lay off : न्‍यू ईयर से पहले पेटीएम का झटका! 1 हजार लोगों को जॉब से निकाला! जानें वजह

पेटीएम अपने तमाम बिजनेसेज को फ‍िर से व्‍य‍वस्थित कर रही है। लागत को कम करने के लिए उसने छंटनी की है।

ख़ास बातें
  • पेटीएम ने जॉब्‍स पर चलाई कैंची
  • 1 हजार लोगों की छंटनी की खबर
  • न्‍यू ईयर से पहले चलाई जॉब पर तलवार
विज्ञापन
Paytm Lay off : साल 2023 बड़ी टेक और फ‍िनटेक कंपनियों के लिए चुनौतियों से भरा हुआ दिखाई दिया। खासतौर पर कर्मचारियों की छंटनी के मामले में दिग्‍गजों ने सख्‍त कदम उठाए। इसी कड़ी में नया नाम पेटीएम (Paytm) का जुड़ गया है। नए साल की शुरुआत से पहले कंपनी ने अपने एम्‍प्‍लॉईज को तगड़ा झटका देते हुए 1000 से ज्‍यादा जॉब्‍स पर ‘तलवार' चलाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार One 97 Communications के मालिकाना हक वाली पेटीएम ने 1 हजार से ज्‍यादा कर्मियों की छंटनी की है।    

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटीएम अपने तमाम बिजनेसेज को फ‍िर से व्‍य‍वस्थित कर रही है। लागत को कम करने के लिए उसने छंटनी की है। रिपोर्ट यह भी कहती है कि आने वाले वक्‍त में कई और लोगों की जॉब पेटीएम से जा सकती है। हालिया छंटनी कुछ महीनों का नतीजा है और पेटीएम के तमाम यूनिट से लोगों को निकाला गया है। 

यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 10 फीसदी बताया जाता है। इस छंटनी को साल 2023 की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक माना जा रहा है, जो किसी फ‍िनटेक कंपनी में देखी गई है। कंपनी की ओर से ऑफ‍िशियली अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है, पर रिपोर्ट में सबसे ज्‍यादा छंटनी लोन बिजनेस यूनिट से होने की बात कही गई है। 

पेटीएम से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो कंपनी ने बाय नाउ पे लेटर (BNPL) सर्विस के तहत पर्सनल लोन देने के नियम में बदलाव किया है। कंपनी इस फैसिलिटी के तहत पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन देती है, लेकिन अब छोटी रकम का लोन पेटीएम नहीं देगी। BT की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी सर्विस को बड़े लोन पर फोकस करने जा रही है। इसमें बड़ी राशि के पर्सनल और मर्चेंट लोन शामिल होंगे। कंपनी के इस फैसले से लाखों लोग प्रभावित होंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »