Facebook और Instagram ने जुलाई में भारत में 2.7 करोड़ पोस्ट्स हटाई

IT रूल्स के तहत दी गई मासिक रिपोर्ट में मेटा ने कहा कि उसने जुलाई में फेसबुक पर लगभग 2.5 करोड़ पोस्ट्स और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख पोस्ट्स को हटाया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 सितंबर 2022 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी है
  • फेसबुक पर लगभग 1.73 करोड़ स्पैम पोस्ट्स हटाई गई हैं
  • इंस्टाग्राम पर 945 मामलों में मुद्दों का समाधान टूल्स की मदद से हुआ है

इंस्टाग्राम पर 945 मामलों में यूजर्स के मुद्दों का समाधान टूल्स की मदद से किया गया है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम ने जुलाई में लगभग 2.7 करोड़ पोस्ट्स को हटाया है। इन दोनों साइट्स का मालिकाना हक Meta के पास है। Meta ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े रेगुलेशंस का पालन करने के लिए उसने लगभग 1.73 करोड़ पोस्ट्स को स्पैम और लगभग 23 लाख पोस्ट्स को हिंसक और ग्राफिक कंटेंट के कारण हटाया है। 

Meta ने शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया के तहत शिकायतों पर उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी है। कंपनी ने बताया कि उसने यूजर्स की सभी रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। IT रूल्स, 2021 के तहत दी गई मासिक रिपोर्ट में मेटा ने कहा कि उसने जुलाई में फेसबुक पर लगभग 2.5 करोड़ पोस्ट्स और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख पोस्ट्स को हटाया है। फेसबुक पर लगभग 1.73 करोड़ स्पैम पोस्ट्स हटाई गई हैं। इसके अलावा हेट स्पीच से जुड़ी लगभग 1.1 लाख पोस्ट्स, हिंसक और ग्राफिक कंटेंट वाली लगभग 23 लाख पोस्ट्स और अभद्र कंटेंट वाली 27 लाख पोस्ट्स के खिलाफ कदम उठाया गया है। 

कंपनी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर हटाई गई पोस्ट्स में से 9 लाख से अधिक पोस्ट्स आत्महत्या और खुद को चोट पहुंचाने से जुड़ी थी जबकि 22,000 से अधिक पोस्ट्स हेट स्पीच और लगभग 3.7 लाख पोस्ट्स अभद्र कंटेंट वाली थी। इस प्रकार के कंटेंट को पकड़ने की दर क्रमशः 99.5 प्रतिशत, 77.4 प्रतिशत और 96 प्रतिशत की थी। IT रूल्स के तहत, मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की शिकायतों पर शिकायतों को निपटाने की एक प्रक्रिया के जरिए उत्तर देना होता है। कंपनी ने बताया कि उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स की ओर से क्रमशः 626 और 1,022 रिपोर्ट मिली थी और इन सभी पर प्रतिक्रिया दी गई है।

फेसबुक पर 603 रिपोर्ट्स के लिए समाधान उपयुक्त टूल्स उपलब्ध कराकर किया गया है। कंपनी की नीतियों के अनुसार बाकी 23 शिकायतों में से नौ पर कदम उठाया गया है। इंस्टाग्राम पर 945 मामलों में यूजर्स के मुद्दों का समाधान टूल्स की मदद से किया गया है। इसके अलावा बाकी की 88 रिपोर्ट्स में से 35 पर कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्पैम और हेट स्पीच जैसे कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त रूल्स बनाए हैं। इन रूल्स का सोशल मीडिया से जुड़ी कंपनियों को पालन करना होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rules, Social media, Facebook, Spam, Report, Meta, Users
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.