Ethereum, Polygon, Solana और Flow के NFT सपोर्ट करेगा Instagram, यूजर्स से नहीं लिया जाएगा चार्ज!

Facebook के फाउंडर Mark Zuckerberg ने लगभग दो महीने पहले इस बारे में खुलासा किया था कि इंस्टाग्राम एनएफटी को सपोर्ट करेगा

Ethereum, Polygon, Solana और Flow के NFT सपोर्ट करेगा Instagram, यूजर्स से नहीं लिया जाएगा चार्ज!

इंस्ट्राग्राम अपने यूजर्स से एनएफटी पोस्टिंग और शेयरिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेगा

ख़ास बातें
  • अमेरिका से एनएफटी फैंस का एक लिमिटिड ग्रुप इस प्रोजेक्ट में शामिल होगा
  • Ethereum, Polygon, Solana और Flow के एनएफटी होंगे शामिल
  • इंस्टाग्राम का एनएफटी के साथ आना एनएफटी एडॉप्शन में इजाफा करेगा
विज्ञापन
Instagram क्रिप्टो वर्ल्ड में एंट्री करने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन नेटवर्क के साथ जुड़ने जा रहा है जिनमें Ethereum, Polygon, Solana और Flow का नाम सामने आया है। इंस्टाग्राम ने इन क्रिप्टोकरेंसी के एनएफटी (NFT) को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की घोषणा की है। 

बताए गए नेटवर्क ब्लॉकचेन के सबसे ज्यादा डिजिटल क्लेक्टिबल ट्रांजैक्शन इथेरियम और इसके बोर्ड एप्स पर होते हैं, जो कि मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका से एनएफटी फैंस का एक लिमिटिड ग्रुप इस प्रोजेक्ट में शामिल होगा। हालांकि, चारों ही ब्लॉकचेन के एनएफटी इसके लॉन्च में सपोर्टेड होंगे या नहीं, अभी इस बारे में पता नहीं लग पाया है। 

CoinDesk के अनुसार, इंस्ट्राग्राम अपने यूजर्स से एनएफटी पोस्टिंग और शेयरिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेगा, जैसे जनवरी में ट्विटर ने अपने हेग्ज़ागॉनल एनएफटी प्रोफाइल इमेज के लिए अपने यूजर्स से लिया था। Instagram मेटाटास्क (MetaMask) जैसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स को सपोर्ट करेगा। वॉलेट्स को प्लग इन करके यूजर्स अपनी एनएफटी ऑनरशिप का सबूत दे सकेंगे, उन्हें अपने अकाउंट्स में दिखा सकेंगे और उन कलाकारों को टैग कर सकेंगे जिन्होंने उसे क्रिएट किया है। 

Facebook के फाउंडर Mark Zuckerberg ने लगभग दो महीने पहले इस बारे में खुलासा किया था कि इंस्टाग्राम एनएफटी को सपोर्ट करेगा। मार्च में ऑस्टिन, टैक्सास में साउथ बाइ साउथवेस्ट कॉन्फ्रेंस में जुकरबर्ग ने बिजनेसमैन डेमंड जॉन से कहा था कि इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर एनएफटी लेकर आएगा। लेकिन, उस वक्त उन्होंने इस बारे में जोर देकर कुछ भी नहीं कहा था। Financial Times की एक रिपोर्ट जनवरी में आई, जिसमें कहा गया कि Facebook और Instagram कथित तौर पर अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एनएफटी प्रोफाइल इमेज के माध्यम से एनएफटी जेनरेट और ट्रेड करने की एक्सेस देगा। 

इंस्टाग्राम का एनएफटी के साथ आना एनएफटी एडॉप्शन में इजाफा करेगा और ज्यादा लोग इस टेक्नोलॉजी से अवगत होंगे और इस्तेमाल कर सकेंगे। वर्तमान में ट्विटर ही एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह से एनएफटी से जुड़ा हुआ है। हाल ही में मेटा ने अपना पहला फिजिकल स्टोर भी अमेरिका में शुरू किया है। इसे कंपनी के कैलिफॉर्निया कैम्पस में शुरू किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Instagram, NFT, Ethereum
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »