Voter ID Card को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने का ऑनलाइन तरीका

आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि कैसे आप वोटर आईडी कार्ड को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Voter ID Card को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने का ऑनलाइन तरीका
ख़ास बातें
  • वोटर आईडी कार्ड में बदलना होगा विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
  • वोटर आईडी कार्ड में बदलाव के लिए चाहिए जरूरी दस्तावेज
  • Voter ID कार्ड में ऑनलाइन बदलाव का आसान तरीका
विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव होने हैं। एक राज्य से किसी अन्य राज्य में शिफ्ट हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में यकीनन आपके जेहन में Voter ID Card से संबंधित कई सवाल घूम रहे होंगे। दूसरे राज्य में शिफ्ट होने के बाद आपको नया आईडी कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। शहर बदलने के बाद सबसे पहले आपको विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव के साथ अपना पता अपडेट कराना होगा। आप अपने मौजूदा वोटर आईडी कार्ड पर पता बदलवा सकते हैं और ऐसा करने के लिए आपको Voter ID कार्ड  के दफ्तर में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे Voter ID कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स हैं जिन्हें आपको फॉलो करना होगा।
 

Voter ID Card में ऐसे करें ऑनलाइन बदलाव

1) सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाना होगा।
2) राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के होमपेज पर नीचे की तरफ आपको मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार का विकल्प दिखाई देगा।
3) मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार पर क्लिक करने के बाद प्रारुप 8 (Form 8) फॉर्म खुलेगा।
4) सबसे ऊपर आपको राज्य/विधान सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का विक्लप नजर आएगा।
5) नाम, निर्वाचक नामावली का भाग संख्या, निर्वाचक नामावली की क्रम संख्‍या को भरना ना भूलें।
6) माता/ पिता/पति से संबंधित जो भी जानकारी मांगी गई हो उसे भरें।
7) अपना मौजूदा पता डालें।
8) निर्वाचक फोटो पहचान पत्र संख्या दर्ज करें।
9) इसके बाद लेटेस्ट फोटो, वैध आईडी और एड्रेस प्रूफ दस्तावेज को अपलोड करें।
10) ड. या e नंबर पर आपको उन डिटेल्स का चयन करना है जिन्हें आप ठीक कराना चाहते हैं।
11) मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूर दें।
12) मांगी गई जानकारी को भरने और ध्यान से पढ़ने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
 

Voter ID Card में बदलाव के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

1) दो पासपोर्ट साइज फोटो
2) एड्रेस प्रूफ दस्तावेज
3) बैंक/ पोस्ट ऑफिस पासबुक
4) राशन कार्ड
5) पासपोर्ट
6) ड्राइविंग लाइसेंस
7) इनकम टैक्स रिटर्न
8) लेटेस्ट रेंट एग्रीमेंट
9) लेटेस्ट यूटिलिटी बिल (पानी, गैस, टेलीफोन आदि)
10) आयु प्रमाण पत्र
11) आधार कार्ड
12) पैन कार्ड
13) मौजूदा वोटर आईडी कार्ड की कॉपी (दोनों तरफ से)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Voter ID card, Voter ID Card Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »