Emirates की एयर होस्टेस ने फ्लाइट में ट्राई किया Apple Vision Pro, देखें वीडियो

Emirates एयरलाइंस की एक एयरहोस्टेस का फ्लाइट में Apple Vision Pro ट्राई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Emirates की एयर होस्टेस ने फ्लाइट में ट्राई किया Apple Vision Pro, देखें वीडियो

Photo Credit: Apple

Apple Vision Pro में माइक्रो‑OLED है।

ख़ास बातें
  • Apple Vision Pro की यूएसए में शुरुआती कीमत $3,499 लगभग 2,90,520 रुपये है।
  • Apple Vision Pro में एक एक्सटर्नल बैटरी दी गई है।
  • Vision Pro में 6 माइक्रोफोन, 2 प्राइमरी कैमरा और 6 सेकेंडरी कैमरा हैं।
विज्ञापन
Emirates एयरलाइंस की एक एयरहोस्टेस का फ्लाइट में Apple Vision Pro ट्राई करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इटालियन डिजिटल क्रिएटर Otto Climan द्वारा इंस्टाग्राम पर रील साझा की गई है। यहां हम आपको इंस्ट्राग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वीडियो में एक एयर होस्टेस जब क्लिमन को एप्पल विजन प्रो के साथ देखती है तो वह हैरान रह जाती है। शुरुआत में इंफ्लूएंसर ने एयरहोस्टेस को इसे ट्राई करने के लिए पूछा तो उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह सिर्फ इस पर उसकी राय चाहती थी, लेकिन बाद में वह इसे ट्राई करती है। "आप पहले इंसान हैं जिसके पास मैंने यह देखा है," उसने यह भी कहा कि उसने सिर्फ टिकटॉक पर लोगों को इसका इस्तेमाल करते हुए देखा है। 

एयरहोस्टेस ने एक ट्राई करने के बाद Apple Vision Pro को वापिस क्लिमन को लौटा दिया और बहुत धन्यवाद किया। वह वर्चुअल रिएलिटी गोगल्स का इस्तेमाल करने के बाद काफी उत्साहित दिख रही थी। वीडियो पर कमेंट करते हुए हुए Emirates ने लिखा कि "हम भी ट्राई करना चाहते हैं!"


Apple Vision Pro की कीमत


Apple Vision Pro के बेस वेरिएंट 256GB की यूएसए में शुरुआती कीमत $3,499 (लगभग 2,90,520 रुपये) है। Apple Vision Pro के प्री-ऑर्डर 19 जनवरी, 2024 से शुरू हो गए हैं।


Apple Vision Pro के स्पेसिफिकेशंस


Apple Vision Pro में एक एक्सटर्नल बैटरी दी गई है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होती है। Vision Pro में 6 माइक्रोफोन, 2 प्राइमरी कैमरा, 6 सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए 4 कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और 6 अन्य सेंसर शामिल हैं। 

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि ग्राहकों ने कुछ दिनों के भीतर ही Apple Vision Pro को वापिस करना शुरू कर दियाहैं। Apple अपने उत्पादों के लिए 14 दिनों की रिटर्न और रिफंड पॉलिसी प्रदान करती है, जिसके तहत पसंद न आने पर यूजर उत्पाद को वापिस कर सकते हैं। एपल विजन प्रो को कई ग्राहक रिटर्न कर रहे हैं। द वर्ज ने बताया कि रिटर्न के लिए सबसे आम शिकायत सिरदर्द, मोशन सिकनेस और आंखों में तनाव है। सामान्य तौर पर वीआर हेडसेट यूजर्स ने आंखों में तनाव और खासतौर पर दर्द और लालिमा की शिकायत की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Vision Pro, Air Hostess, Emirates Airlines, Instagram
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »