Elon Musk का Tweet : नौकरी छोड़ना चाहता हूं, जानिए किस तरफ है इशारा

ट्वीट में उन्‍होंने कहा है, ‘अपनी नौकरी छोड़ने और एक फुल टाइम इन्‍फ्लूएंसर बनने के बारे में सोच रहा हूं।’

Elon Musk का Tweet : नौकरी छोड़ना चाहता हूं, जानिए किस तरफ है इशारा

मस्क का यह ट्वीट टेस्‍ला के 934,091 शेयरों को 963.2 मिलियन डॉलर में बेचने के बाद आया है।

ख़ास बातें
  • एलन जिस अंदाज में ट्वीट करते हैं, उससे बात सीधे स्‍पष्‍ट नहीं होती
  • इसी साल उन्‍होंने कहा था कि कई साल तक CEO बनने की उम्‍मीद है
  • संभवत: मस्‍क का ट्वीट टैक्‍स लगाने को दिए गए प्रस्‍ताव के खिलाफ है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स और टेस्‍ला के CEO एलन मस्‍क की बातोंं का कोई ना कोई मतलब होता है। अपने हालिया ट्वीट में उन्‍होंने कहा है, ‘अपनी नौकरी छोड़ने और एक फुल टाइम इन्‍फ्लूएंसर बनने के बारे में सोच रहा हूं।' तो क्‍या यह समझा जाए कि एलन अब अपनी नौकरी छोड़ना चाहते हैं। एलन जिस अंदाज में ट्वीट करते हैं, उससे यह साफ नहीं होता कि वह मजाक कर रहे हैं या अपनी बात पर गंभीर हैं।     

'एक फुल टाइम इन्‍फ्लूएंसर बनने के लिए नौकरी छोड़ने' का एलन का बयान जल्‍द हकीकत बनता हुआ नहीं लगता, क्‍योंकि इस साल की शुरुआत में ही एलन ने कहा था कि वह "कई साल" के लिए टेस्ला के CEO बनने की उम्मीद करते हैं। अगर उनके इस बयान को सच समझा जाए, तो एलन फ‍िलहाल जॉब नहीं छोड़ने वाले! तो फ‍िर एलन ने ऐसा क्‍यों कहा? इसकी एक वजह यह हो सकती है…
 
हाल ही में अमेरिका के इंडिपेंडेंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स समेत कई प्रभावशाली (इन्फ्लूएन्शल) हस्तियों ने अरबपतियों के शेयरों और अन्य संपत्तियों पर टैक्‍स लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें एलन मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा गया है कि अमीरों को टैक्‍स के "उचित हिस्से" का भुगतान करने की जरूरत है। मुमकिन है एलन के निशाने पर यही प्रभावशाली लोग हैं। 

मस्क का यह ट्वीट टेस्‍ला के 934,091 शेयरों को 963.2 मिलियन डॉलर में बेचने के बाद आया है। US सिक्‍योरिटीज की फाइलिंग बताती है कि एलन ने टेस्ला के 2.17 मिलियन शेयर खरीदने के लिए स्टॉक ऑप्‍शंस का भी इस्तेमाल किया। मस्‍क ने अपने स्टॉक ऑप्‍शंस का इस्‍तेमाल करके लगभग 13 मिलियन शेयर खरीदे हैं और टैक्‍स का भुगतान करने के लिए अपने मौजूदा शेयरों में से लगभग 11 मिलियन को बेच दिया है।

इससे पहले मस्क ने 4.8 मिलियन शेयर बेच दिए थे। उन्होंने नवंबर की शुरुआत में अपने ट्विटर फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या उन्हें स्टॉक बेचना चाहिए। उनके समर्थकों ने हां में वोट किया था। इसके बाद मस्क ने 11 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के 10 मिलियन से अधिक शेयर बेचे हैं। उन्होंने 8 नवंबर से अबतक कुल 11.03 मिलियन शेयर बेचे हैं और 12.87 मिलियन शेयर हासिल किए हैं।

टेस्ला के शेयरों ने शुक्रवार को नैस्डैक पर 6.10% की गिरावट दर्ज की, जिसके बाद मस्क की कुल संपत्ति 266 बिलियन डॉलर हो गई। नेट वर्थ के मामले में वह अमेजॉन के जेफ बेजोस से 66 बिलियन डॉलर आगे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  2. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  3. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  4. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  5. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  6. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  7. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  8. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »