• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एलन मस्क पर लगा यौन शोषण का आरोप और 2 करोड़ में निपटारा, ट्वीट कर दिया जवाब!

एलन मस्क पर लगा यौन शोषण का आरोप और 2 करोड़ में निपटारा, ट्वीट कर दिया जवाब!

मस्क ने ट्वीट किया कि 'मेरा इस झूठी को चैलेंज है जो दावा करती है कि उनकी दोस्त ने मुझे 'एक्सपोज' देखा - सिर्फ एक चीज के बारे में बताए, कुछ भी (निशान या टैटू आदि) जो लोगों को पता नहीं है। वह ऐसा करने में कभी कामयाब नहीं होगी, क्योंकि ऐसा कभी हुआ नहीं।'

एलन मस्क पर लगा यौन शोषण का आरोप और 2 करोड़ में निपटारा, ट्वीट कर दिया जवाब!

Elon Musk ने यौन शोषण के आरोपों को असत्य बताते हुए निंदा की है।

ख़ास बातें
  • एक समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
  • Elon Musk ने यौन शोषण के आरोपों को असत्य बताते हुए निंदा की है।
  • SpaceX ने कथित यौन शोषण केस के लिए 2.5 लाख डॉलर देकर निपटारा किया था।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर अब एक बड़ा आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने अपने एक प्राइवेट जेट पर फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यौन शोषण किया था। जब महिला ने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो मस्क के SpaceX ने महिला को 2,50,000 डॉलर यानी कि करीब 2 करोड़ रुपये देकर मुंह बंद करवाया। आपको बता दें कि स्पेसएक्स ने साल 2018 में महिला को यह भुगतान किया था।

एलन मस्क ने गुरुवार की देर रात ट्विटर पर एक समाचार की रिपोर्ट में किए गए दावों को पूरी तरह से गलत बताते हुए निंदा की कि उन्होंने 2016 में एक प्राइवेट जेट पर एक फ्लाइट अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न किया था। Business Insider ने गुरुवार को बताया कि मस्क के SpaceX ने 2018 में एक प्राइवेट जेट फ्लाइट अटेंडेंट से यौन उत्पीड़न के मामले को निपटाने के लिए 250,000 डॉलर यानी कि लगभग 2 करोड़ रुपये दिए, जिसने मस्क पर खुद को पूरी तरह से एक्सपोज करने का आरोप लगाया था।

आर्टिकल में एक गुमनाम व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि वह फ्लाइट अटेंडेंट की दोस्त थी। आर्टिकल के मुताबिक, मित्र ने प्राइवेट सेटलमेंट प्रोसेस के तौर पर एक स्टेटमेंट दिया था। मस्क ने ट्वीट किया कि 'मेरा इस झूठी को चैलेंज है जो दावा करती है कि उनकी दोस्त ने मुझे 'एक्सपोज' देखा - सिर्फ एक चीज के बारे में बताए, कुछ भी (निशान या टैटू आदि) जो लोगों को पता नहीं है। वह ऐसा करने में कभी कामयाब नहीं होगी, क्योंकि ऐसा कभी हुआ नहीं।'

रॉयटर्स, बिजनेस इनसाइडर अकाउंट को वेरिफाई नहीं कर पाया था। एलन मस्क और SpaceX ने बिजनेस इनसाइडर स्टोरी या मस्क के ट्वीट पर कमेंट के लिए रॉयटर्स को कोई रिप्लाई नहीं दिया। बिजनेस इनसाइडर ने फ्लाइट अटेंडेंट के दोस्त के हवाले से कहा कि खुद को एक्सपोज करने के अलावा, एलन मस्क ने फ्लाइट अटेंडेंट की जांघ को गलत तरीके से रगड़ा और उसे फ्लाइट में मसाज के दौरान कुछ ज्यादा करने के बदले एक घोड़ा गिफ्ट करने की पेशकश की। बिजनेस इनसाइडर ने कहा कि SpaceX ने कोर्ट के बाहर समझौता किया और समझौता में फ्लाइट अटेंडेंट को इसके बारे में बोलने से रोका गया। हालांकि समाचार साइट ने उस महिला मित्र या फ्लाइट अटेंडेंट का नाम नहीं लिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Sexual Harassment Case, SpaceX
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  3. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  4. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  5. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  6. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  9. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  10. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »