Oppo Reno 15 Pro को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है
Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Oppo का कोई बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त फोन की ऑनलाइन खरीद पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। इस वक्त Oppor Reno 15 Pro धमाका डील के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 6400mAh की बैटरी है। Oppo Reno 15 Pro को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से जानते हैं ओप्पो फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Oppo Reno 15 Pro को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको सिर्फ एक छोटा सा ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Vijay Sales पर फोन भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का MRP यूं तो Rs 74,999 है। लेकिन विजय सेल्स ने इसे 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 67,999 रुपये रह जाती है। यानी एमआरपी से यह 7 हजार सस्ता मिल रहा है। लेकिन असली ऑफर इसके बाद शुरू होता है।
Oppo Reno 15 Pro को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। Oppo Reno 15 Pro को अगर आप American Express कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो 7.5% का डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन की खरीद पर आप 7500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस फोन को यहां सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका आपके पास है। कुल डिस्काउंट देखें तो इसे 14,500 रुपये सस्ते में पाया जा सकता है जो कि एमआरपी से काफी बड़ा डिस्काउंट है।
Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस स्क्रीन मिलती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12GB की रैम मिलती है। यह 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज कैरी करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 के साथ आता है।
Oppo Reno 15 Pro का हाइलाइट फीचर इसका कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP + 50MP के दो और सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6500mAh की बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहा क्विक चार्जिंग के साथ आता है जिसके लिए इसमें SUPERVOOC Flash Charge सपोर्ट दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?