Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें

Photo Credit: Weibo

Red Magic Gaming टैबलेट में 9.06 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • Red Magic Gaming टैबलेट में 9.06 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • यह टैबलेट 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है।
विज्ञापन

Red Magic का नया गेमिंग टैबलेट मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी इस टैबलेट को Lenovo Legion Tab Gen 5 की टक्कर में पेश करने जा रही है। नया टैबलेट Red Magic Gaming Tablet 5 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट के कुछ धांसू फीचर्स का खुलासा कर कंपनी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। यह मार्केट में एक दमदार गेमिंग टैबलेट लॉन्च करना चाहती है जो गेमर्स को बेहतर अनुभव दे सके। आइए जानते हैं इस टैबलेट की खास बातें। 

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro का टीजर कंपनी की ओर से जारी कर दिया गया है। Weibo पोस्ट के अनुसार, टैबलेट को कंपनी 30 जून को मार्केट में पेश करने जा रही है। यह फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जिसके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिए हैं। Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में दमदार परफॉर्मेंस, लम्बी बैटरी लाइफ, और धांसू गेमिंग का कंपनी ने दावा किया है। 

Red Magic Gaming टैबलेट में 9.06 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। यह डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। टैबलेट में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। यानी एक चमचमाती और चटक रंगों वाली स्क्रीन इसमें दी गई है। इसी के साथ DTS:X Ultra 3D ऑडियो का सपोर्ट यहां बताया गया है। टैबलेट में कुछ खास गेमिंग सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूद होंगे जो गेमिंग एक्सपीरियंस को उम्दा बनाएंगे।

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 8300mAh की बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया है। टैबलेट में डुअल यूएसबी सी पोर्ट मिलने वाला है। यानी यह टैबलेट को भी चार्ज करेगा और साथ ही वायर्ड रीवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। यानी टैबलेट को आप एक पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

Red Magic टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। इसमें कंपनी ने एक एक्टिव कूलिंग फैन वाला लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है। हैवी और लम्बी गेमिंग के दौरान यह डिवाइस को हीट होने से रोकेगा जिससे फ्रेम ड्रॉप जैसी समस्या नहीं आएगी। कंपनी इसके साथ प्री-इंस्टॉल्ड पीसी गेमिंग इमुलेटर भी देने वाली है। 

Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसकी कीमत 4000 युआन (लगभग 55,500 रुपये) हो सकती है। टैबलेट को कंपनी फिलहाल चीनी मार्केट में पेश करने वाली है। अन्य मार्केट्स में इसका लॉन्च कब तक होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है। 30 जून को यह मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »