HMD Asha 305 के नाम से यह लॉन्च हो सकता है। फोन 14 साल के बाद मार्केट में आ रहा है।
फोन HMD के Touch 4G से प्रेरित बताया जा रहा है।
Nokia Asha 305 फिर से लौट रहा है! कंपनी का यह फोन अब HMD पेश करने जा रही है जो लॉन्च से पहले लीक हो गया है। HMD Asha 305 के नाम से यह लॉन्च हो सकता है। फोन 14 साल के बाद मार्केट में आ रहा है। कहा जा रहा है कि यह अपने नाम के साथ क्वालिटी को भी बरकरार रखेगा। फोन कॉम्पेक्ट होने के साथ-साथ मजबूत और अफॉर्डेबल भी होगा। HMD Asha 305 में और क्या हो सकता है खास, आइए जानते हैं विस्तार से।
HMD पुराने नोकिया फोन Asha 305 को दोबारा से मार्केट में लॉन्च (via) करने जा रही है। इससे पहले यह Nokia Asha 305 के नाम से आया था। कंपनी ने इसे जुलाई 2012 में लॉन्च किया था। अब 2026 में, यानी 14 साल बाद लौट रहे इस फोन में कई आकर्षक फीचर्स होने की बात कही जा रही है। HMD Global की ओर से लॉन्च होने वाले इस फोन का मॉडल नम्बर HMD TA-1779 बताया गया है। नोकिया के Asha में S40 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। यानी एंड्रॉयड से हटकर यह कंपनी के इन-हाउस ओएस पर रन करता है।
HMD Asha 305 में बिल्ट-इन LTE मॉडम बताया गया है। यह फोन HMD के Touch 4G से प्रेरित बताया जा रहा है। यह न तो एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा, और न ही फीचर फोन। यह दोनों के बीच की कड़ी बनेगा। यानी फीचर फोन की सरलता और एंड्रॉयड के टच की सहूलियत। फोन में सीमित ऐप होंगे, और इसमें सेल्फी कैमरा भी मौजूद होगा। फोन मौजूदा समय में एक अफॉर्डेबल सब-एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने वाला डिवाइस बनकर आ सकता है।
Nokia Asha 305 के स्पेसिफिकेशंस अगर फिर से दोहराए जाते हैं तो नए फोन में 3 इंच टच डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 400x240 पिक्सल का रिजॉल्यूशन आ सकता है। फोन में एक मेन कैमरा हो सकता है जो 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ में सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है जो 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह 1GB या 2GB रैम के साथ आ सकता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट