प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 17 5G को कंपनी जल्द ही Redmi Note 15 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 17 5G को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह फोन इससे पहले आए Redmi Note 15 5G का सक्सेसर होगा। फोन में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। फोन में क्वालकॉम का पावरफुल चिपसेट बताया गया है। यह फोन OLED डिस्प्ले पैनल से लैस हो कर आ सकता है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह अपकमिंग फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Redmi Note 17 5G कथित तौर पर जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर PaperKing13 ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फोन का मॉडल नम्बर 2607DRA18T बताया गया है। फोन में कंपनी 2772x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दे सकती है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। नोवाटेक टच डिस्प्ले का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ में Adreno 710 GPU की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसे 6GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में LPDDR4X RAM टाइप बताया गया है। वहीं स्टोरेज UFS 2 टाइप बताई गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HyperOS 3.1 के साथ आ सकता है जो कि Android 16 आधारित होगा।
Redmi Note 17 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा जो कि JNS सेंसर बताया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा कंपनी दे सकती है। मेन कैमरा के साथ में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अधिकारिक रूप से कंपनी अभी किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम