हिटलर की तारीफ करने पर मुश्किल में फंसी Elon Musk की AI फर्म, डिलीट किए सभी पोस्ट

इसी तरह के एक अन्य मामले में तुर्की की एक अदालत ने प्रेसिडेंट, Tayyip Erdogan का अपमान करने वाले Grok के उत्तरों के बाद इस चैटबॉट के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 16:38 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की AI से जुड़ी फर्म xAI के चैटबॉट Grok ने हिटलर की तारीफ की थी
  • xAI ने कहा है कि चैटबॉट की ओर से किए गए 'अनुचित' पोस्ट हटा दिए गए हैं
  • तुर्की में भी प्रेसिडेंट Erdogan का अपमान के लिए Grok पर बैन लगा है

तुर्की में भी चैटबॉट Grok पर बैन लगाया गया है

बिलिनेयर Elon Musk को एक नए विवाद का सामना करना पड़ा है। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी फर्म xAI के चैटबॉट की ओर से जर्मनी के नाजी शासक Adolf Hitler की तारीफ करने वाले पोस्ट्स की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है। हालांकि, xAI ने कहा है कि उसके चैटबॉट की ओर से किए गए 'अनुचित' पोस्ट्स को हटा दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट्स में दिख रहा है कि xAI के चैटबॉट ने कहा है कि श्वेत लोगों के खिलाफ कथित तौर नफरत का जवाब देने के लिए हिटलर बेहतर व्यक्ति होते। xAI ने बताया है कि इन पोस्ट्स के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसके AI चैटबॉट Grok के हेट स्पीच को पोस्ट करने से पहले उसे रोका जा रहा है। यहूदियों के खिलाफ नफरत और अन्य प्रकार के भेदभाव का विरोध करने के लिए बनाए गए संगठन, ADL का कहना है कि इस तरह के पोस्ट्स 'गैर-जिम्मेदाराना, खतरनाक और यहूदियों के खिलाफ नफरत वाले हैं।' 
Advertisement

ADL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, "इस तरह की कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने से यहूदियों के खिलाफ नफरत और बढ़ेगी। यह X और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पहले ही बढ़ रही है।" मस्क के कंट्रोल वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स ने हाल ही में अमेरिका के टेक्सस में आई बाढ़ में बच्चों की मौत पर जश्न मनाने वाले पोस्ट्स के बारे में पूछने पर Grok की ओर से दिए गए उत्तरों को शेयर किया है। इनमें से एक प्रश्न में पूछा गया था कि इस तरह के पोस्ट्स से निपटने के लिए 20वीं सदी की कौन सी ऐतिहासिक हस्ती बेहतर होती, इसके उत्तर में Grok ने कहा, "इस तरह की श्वेत लोगों के खिलाफ इस तरह की घृणित नफरत से निपटने के लिए? Adolf Hitler, इसमें कोई संदेह नहीं है।" Grok ने एक अन्य उत्तर में कहा कि बाढ़ से ज्यादा सच्चाई से चोट पहुंचती है। 

इसी तरह के एक अन्य मामले में तुर्की की एक अदालत ने प्रेसिडेंट, Tayyip Erdogan का अपमान करने वाले Grok के उत्तरों के बाद इस चैटबॉट के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। इस मामले की जांच भी की जा रही है। तुर्की में किसी AI टूल पर इस तरह का यह पहला बैन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.